Wednesday, October 2, 2019

भारतीय टीम ने स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लिया, जर्सी पर लोगो लगाकर खेलने उतरी

खेल डेस्क. देश आज (2 अक्टूबर) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इसके साथ ही देश में 'स्वच्छ भारत अभियान' की शुरुआत हुए भी पांच साल पूरे हो गए। इस मौके पर टीम इंडिया ने भी राष्ट्रपिता को याद करते हुए 'स्वच्छ भारत अभियान' में हिस्सा लिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ी अपनी जर्सी पर स्वच्छ भारत अभियान का स्टीकर लगाकर खेलने उतरे।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए भारतीय टीम के स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छता क्रांति के 5 साल पूरे होने पर #टीम इंडिया ने फिर से #स्वच्छभारतअभियान में हिस्सा लिया।' अपने ट्वीट के साथ #गांधीजयंती और #स्वच्छभारत भी लिखा।

फोटो में दिखे विराट, रहाणे और शमी

बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर किया उसमें कप्तान विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे और मोहम्मद शमी दिखाई दे रहे हैं और उनकी टीशर्ट की बांह पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो (गांधीजी का चश्मा) दिखाई दे रहा है।

पांच साल पहले हुई थी अभियान कीशुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसकी शुरुआत करते हुए उन्होंने देशवासियों से महात्मा गाँधी का साफ और स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था 'साल 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर हम स्वच्छ भारत के रूप में उन्हें अपनी ओर से सर्वोत्तम श्रद्धांजलि दे सकते हैं।' ये अभियान देशभर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था। इस अभियान का लक्ष्य 2 अक्टूबर 2019 तक 'स्वच्छ भारत' की परिकल्पना को साकार करना रखा गया। वहीं इस बार प्रधानमंत्री ने इस मौके पर सिंगल यूज प्लास्टिक से देश को पूरी तरह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

भारतीय टीम को मिली तारीफ

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (दाएं से बाएं)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2okjVzz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment