Wednesday, October 2, 2019

भारत की ओर से रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग की, 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बुधवार को भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। विशाखापट्टनम में खेले जा रहे इस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने उतरे। इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम भी दर्ज करा लिया। 47 साल बाद ऐसा हुआ, जब किसी नई भारतीय सलामी जोड़ी ने भारतीय जमीन पर खेलते हुए टीम के लिए शुरुआत की हो।

मैच में खेलने उतरने के साथ ही भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने 47 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे नई नवेली सलामी जोड़ी के रूप में अपना पहला टेस्ट मैच भारतीय जमीन पर खेल रहे थे। इससे पहले ऐसा साल 1972 में हुआ था, जब इंग्लैंड के खिलाफ नई दिल्ली में हुए मैच में सुनील गावस्कर और रामनाथ पारकर ने भारतीय पारी की शुरुआत की थी। इस मैच में रामनाथ पारकर ने टेस्ट डेब्यू किया था, वहीं गावस्कर ने बतौर सलामी बल्लेबाज अपना पहला मैच खेला था।

पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

मैच के पहले दी दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 47.5 ओवरों में 150* रन की साझेदारी कर ली थी। भारतीय टीम ने 36वें ओवर में 100 रन पूरे किए थे। 24 पारियों के बाद भारतीय ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की है। पिछली बार अफगानिस्तान के खिलाफ 2018 में बेंगलुरु में शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय साझेदारी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत की ओर से रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करने उतरे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pdXkVL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment