Saturday, October 5, 2019

मां की मर्जी के खिलाफ विजयेन्द्र कुमेरिया एक्टिंग में आए, बोले- परमानेंट जॉब छोड़ने का पछतावा नहीं

टीवी डेस्क.डेली शो 'सूफियाना प्यार मेरा' केविजयेंद्र कुमेरिया अहमदाबाद से ताल्लुक रखतेहैं। 13 साल पहलेएक एयरलाइन में केबिन क्रू के रूप में काम करने के लिए वे 2006 में मुंबई आए थे। कुछ सालों तक उन्होंने क्रू मेंबर के तौर पर कामकिया और फिर एक्टिंग मेंकरियर बनाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।

मां नहीं चाहती थी एक्टिंग करूं :दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, विजेंद्र बताते हैं, "मैंने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों सेक्टर में बतौर केबिन क्रू मेंबर काम किया है। मैंने दो साल कतर में काम किया हैजहांमुझे काफी अच्छी सैलरी मिल रही थी और मेरी जॉब भी सिक्योर थी। हालांकि एक्टिंग मेरा पैशन थीऔर मैंफील्ड में अपनी किस्मत आज़माना चाहता था। मेरी मांमेरे इस फैसले से खुश नहीं थी लेकिन मैंने खुद को डेढ़ साल का लक्ष्य देकर उन्हें आश्वस्त किया। अगर कुछ भी काम नहीं कर रहा होता तो मैं अभिनय छोड़ देता। लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था।"

ऐसे बढ़ता रहा सफर : वे आगे बताते हैं-"मैंने शुरुआत छोटे किरदार से की और धीरे-धीरे मुख्य किरदार मिलने लगे। उड़ान और शास्त्री सिस्टर्स जैसे शोकरने का मौका मिला जहांलोगों को मेरा काम पसंद आया। उड़ान मेरे लिए लाइफ चेंजिंग मोमेंट साबित हुआ।जिसमें मुझे कई अलग-अलग लेयर्स वाला किरदार निभाने का मौका मिला। मैं अपने फैसले से बहुत खुश और संतुष्ट हूं। मुझे स्थिर नौकरी छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है।"

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sufiana pyar mera fem vijayendra kumeria quit his airlines job for acting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OpHhyE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment