Saturday, October 5, 2019

सुभाष कपूर के साथ 'जॉली एलएलबी 3' कर सकते हैं शाहरुख खान, शुरू हुआ दोनों की मुलाकातों का दौर

बॉलीवुड डेस्क (अमित कर्ण). शाहरुख खान डायरेक्टर सुभाष कपूर के अपकमिंग कोर्ट ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने सुभाष के इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। दोनों की मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सूत्रों की मानें सुभाष ने पिछले डेढ़ साल से ब्रेक के दौरान 'जॉली...' फ्रेंचाइजी की स्क्रिप्ट पर काम किया है।

  1. ट्रेड पंडितों की मानें तो सुभाष के डायरेक्शन में बन रही आमिर खान स्टारर 'मोगुल' शुरू होने में अभी सालभर से ज्यादा का वक्त है। आमिर यह वक्त 'लाल सिंह चड्ढा' के शूट को देंगे। इस अवधि का इस्तेमाल सुभाष 'जॉली एलएलबी 3' के शूट में करना चाहते हैं। वे दूसरे पार्ट के एक्टर अक्षय कुमार के साथ ही इसे आगे बढ़ाना चाहते थे। लेकिन अक्षय पहले 'बच्चन पांडे' और 'पृथ्वीराज' पूरी करेंगे। इसलिए 'जॉली...' के मेकर्स अपनी हिट फ्रेंचाइजी को और बड़ा करने के इरादे से शाहरुख के पास पहुंचे।

  2. शाहरुख के करीबियों का कहना है कि वे इन दिनों तीन-चार प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वे ऐसे किरदार की तलाश में भी हैं, जो उन्‍होंने पहले कभी न किया हो। ‘जॉली...’ फ्रेंचाइजी ह्यूमरस होने के साथ-साथ यह संजी‍दगी से मुद्दों को छूती रही है। संयोग से शाहरुख ने अपने करियर में कभी लॉयर का रोल नहीं किया है। यही वजह है कि वे खुद को रीइनवेंट करने के इरादे से इस प्रोजेक्‍ट को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

  3. शाहरुख के करीबियों का कहना यह भी है कि वे एक बार में एक ही फिल्‍म करने का प्रण भी तोड़ सकते हैं। शाहरुख एक साथ दो फिल्‍में करने का मन बना रहे हैं। उनके साथ काम करने की राह देखने वालों में सुभाष कपूर के अलावा अनुराग कश्‍यप, तिग्‍मांशु धूलिया से लेकर अन्‍य कई डायरेक्टर्स शामिल हैं। अब देखना यह है कि वे किसे मौका देते हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Shah Rukh Khan May Be The Part Of Jolly LLB 3 Of Director Subhash Kapoor


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LO8mtO
      via IFTTT

No comments:

Post a Comment