Thursday, October 24, 2019

धोनी पर मुख्य चयनकर्ता बोले- हम काफी आगे आ चुके, हमारा ध्यान सिर्फ युवाओं पर

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी-20 और दो टेस्ट की सीरीज के भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 टीम में जगह नहीं दी। धोनी को लेकर किए गए सवाल पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि अब हम काफी आगे आ चुके हैं। अगले वर्ल्ड कप के लिए हमारा ध्यान सिर्फ युवाओं पर है।

बांग्लादेश सीरीज के लिए विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा और संजू सैमसन को चुना गया। प्रसाद ने कहा, ‘‘फिलहाल धोनी के उत्तराधिकारी के लिए पंत सबसे अच्छा विकल्प हैं। अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हमारा पूरा ध्यान सिर्फ पंत पर ही है।’’

‘पंत अच्छा प्रदर्शन कर रहे’
प्रसाद ने कहा, ‘‘इस समय पंत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर सैमसन भी टीम में दस्तक दे रहे। मुझे पूरा भरोसा है कि अब आप हमारी आगे की सोच और योजना को अच्छे से समझ गए हैं।’’

‘भविष्य का रोडमैप तैयार हो चुका’
धोनी के संन्यास को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रसाद ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने कहा, ‘‘वे घरेलू क्रिकेट खेलें या फिर संन्यास लें, यह उनका व्यक्तिगत फैसला रहेगा। हम पहले ही भारतीय टीम के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार कर चुके हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी टीम चयन प्रक्रिया को आप अच्छे से समझ रहे होंगे।’’

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी। -फाइल फोटो
महेंद्र सिंह धोनी। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WcXJEh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment