Thursday, October 24, 2019

क्रिकेट मैच में प्रधानमंत्री मैदान पर ड्रिंक्स लेकर पहुंचे, यूजर्स बोले- अभी वॉटर बॉय की ड्यूटी पर

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया में गुरुवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने मैदान पर ड्रिंक्स ले जाकर सबको चौंका दिया। यह वाकया कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर हुआ। यहां श्रीलंका और प्रधानमंत्री इलेवन के बीच टी-20 वॉर्मअप मैच खेला जा रहा था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि प्रधानमंत्री अभी वॉटर बॉय की ड्यूटी पर हैं।

मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेनियल फालिन्स ने दासुन सनाका को आउट किया था। इसी दौरान स्कॉट मॉरीसन खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंच गए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं। श्रीलंका टीम 3 अंतरराष्ट्रीय टी-20 की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों के बीच पहला मैच रविवार को एडिलेड में खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ZC19x
via IFTTT

No comments:

Post a Comment