Friday, October 4, 2019

दूसरे दिन 'वॉर' के कलेक्शन में बड़ी गिरावट, पहले दिन के मुकाबले आधा भी नहीं कमा सकी फिल्म

बॉलीवुड डेस्क. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 22-23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया के इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 56-58 फीसदी की गिरावट हुई है। बुधवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने 51.60 करोड़ रुपए (हिंदी वर्जन) के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों का कुल कलेक्शन 73.6- 74.6 करोड़ रुपए हो गया है। तीसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के साथ फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू सकती है।

पहले दिन बनाए थे ये रिकॉर्ड्स

  • 51.60 करोड़ रुपए (हिंदी वर्जन) कमाकर बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी। इससे पहले 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' 50.75 करोड़ रुपए के साथ टॉप पर थी।
  • यह ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्म्स और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई।
  • 'भारत' के पहले दिन के कलेक्शन 42.30 करोड़ रुपए को पीछे छोड़ यह 2019 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनी।
  • ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, 130,682 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 62 लाख रुपए) की कमाई कर यह फिल्म 'गली ब्वॉय', 'भारत', और 'कलंक' को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया की हाईएस्ट ओपनिंग हिंदी फिल्म बन गई है।
तरन आदर्श का ट्वीट।
  • आदर्श ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि 'वॉर' ऑस्ट्रेलिया में ऋतिक रोशन की भी हाईएस्ट ओपनर साबित हुई है।
  • 'वॉर' वह फिल्म है, जिसकी रिलीज से पहले ही 32 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग हो गई थी, जो किसी भी हिंदी फिल्म की अब तक की हाईएस्ट बुकिंग है। हालांकि, सभी भाषाओं में इसका तीसरा स्थान है।

ये हैं टॉप 5 फिल्में

रैंक फिल्म रिलीज का साल रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग
1 एवेंजर्स एंडगेम (हॉलीवुड) 2019 49.62 करोड़ रुपए
2 बाहुबली : द कन्क्लूजन (साउथ इंडियन) 2017 37.53 करोड़ रुपए
3 वॉर 2019 32 करोड़ रुपए
4 एवेंजर्स : इनफिनिटी वॉर (हॉलीवुड) 2018 29.14 करोड़ रुपए
5 ठग्स ऑफ हिंदोस्तां 2018 26.27 करोड़ रुपए

(सभी आंकड़े बॉक्स ऑफिस इंडिया से।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन \'वॉर\' के एक सीन में।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3334jzE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment