Thursday, October 3, 2019

वनडे रैंकिंग में विराट और बुमराह ने बरकरार रखी टॉप पोजिशन, रोहित नंबर दो पर कायम

खेल डेस्क. भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी वनडे प्लेयर्स रैंकिंग में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। गुरुवार को जारी ताजा बल्लेबाज रैंकिंग में विराट पहले स्थान परहैं वहीं उनके बाद रोहित शर्मा बने हुए हैं। जबकि गेंदबाजी में बुमराह पहली पायदान पर हैं। ये रैंकिंग पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के बाद जारी हुई है, जिसके चलते इन्हीं दो देशों के खिलाड़ियों की पोजिशन में ज्यादा फेरबदल देखने को मिला है।


इस रैंकिंग में पाकिस्तान तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर छह स्थानों के फायदे के साथ सातवीं पोजिशन पर पहुंच गए, ये उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। आमिर ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दो मैचों में चार विकेट लिए थे। इससे पहले उनकी बेस्ट रैंकिंग दस थी।

शिनवारी ने लगाई 28 स्थानों की छलांग

आमिर के अलावा एक अन्य पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी को भी जबरदस्त फायदा हुआ है, वे 28 स्थानों की छलांग के साथ 43वीं पायदान पर पहुंच गए। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने कुल 6 विकेट लिए थे। दूसरे वनडे में 5 विकेट लेकर वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

बाबर तीसरी पायदान पर बरकरार

पाकिस्तानी के बाबर आजम बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरी पोजिशन पर बने हुए हैं। अन्य खिलाड़ियों में फखर जमान दो स्थान के फायदे के साथ 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं, वहीं हैरिस सोहैल तीन स्थान ऊपर चढ़ते हुए 32वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले श्रीलंका के दानुष्का गुणातिलक को इस रैंकिंग में 23 स्थानों का फायदा हुआ और वे 70वीं पोजिशन पर हैं, ये उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

बल्लेबाज रैंकिंग के टॉप 5 खिलाड़ी

रैंकिंग खिलाड़ी देश रेटिंग अंक औसत
1 विराट कोहली भारत 895 60.31
2 रोहित शर्मा भारत 863 48.52
3 बाबर आजम पाकिस्तान 834 54.17
4 फाफ डुप्लेसिस द.अफ्रीका 820 47.47
5 रॉस टेलर न्यूजीलैंड 817 47.86

गेंदबाज रैंकिंग के टॉप 5 खिलाड़ी

रैंकिंग खिलाड़ी देश रेटिंग अंक औसत
1 जसप्रीत बुमराह भारत 797 21.88
2 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 740 25.06
3 कैगिसो रबाडा द.अफ्रीका 694 27.34
4 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 693 27.11
5 मुजीब-उर-रहमान अफगानिस्तान 681* 22.06


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली (बीच में) और रोहित शर्मा (सबसे दाएं)। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ZKsBg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment