Thursday, October 3, 2019

सुमित नागल ब्राजील में एटीपी चैलेंजर के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, केरुंडोलो से मुकाबला होगा

खेल डेस्क. भारत के युवा टेनिस स्टार सुमित नागल ब्राजील में हो रहे एटीपी चैलेंजर के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। राउंड-16 में उनका मुकाबला ब्राजील के ओरलांडो लुज से था। सुमित ने इस मैच को 7-5, 7-3 से अपने नाम किया। वे एटीपी रैंकिंग में 135वें और ओरलांडो 327वें स्थान पर हैं। सुमित का अगला मुकाबला अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को केरुंडोलो से होगा। केरुंडोलो एटीपी रैंकिंग में 262वें स्थान पर हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टरफाइनल में बोलिविया के हुगो डेलिएन को 6-4, 6-1 से हराया।

इससे पहले सुमित का राउंड-32 में पुर्तगाल के गास्ताओ एलियास से मुकाबला था। एलियास मैच के 21वें मिनट में चोट के कारण रिटायर हो गए। सुमित मैच में 4-1 से आगे चल रहे थे।

सुमित ने पिछले महीने ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर इवेंट जीता था
सुमित ने पिछले महीने की 29 तारीख को अर्जेंटीना में ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर क्ले इवेंट जीता था। जीत के बाद वे करियर की बेस्ट 135वीं रैंक पर पहुंचे थे। सुमित ने फाइनल में अर्जेंटीना के फैकुंदो बागिन्स को 6-4, 6-2 से हराया। उन्होंने करियर का दूसरा चैलेंजर टाइटल अपने नाम कर किया था। वे 2017 में पहली बार बेंगलुरु चैलेंजर इवेंट जीते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुमित नागल (फाइल फोटो)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ImW8pJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment