बॉलीवुड डेस्क. रणवीर सिंह गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर लाल रंग की लेम्बोर्गिनी यूरस चलाते नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने हाल ही में यह कार खरीदी है। हालांकि, कार पर परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था और रणवीर पहली बार इसे ड्राइव कर रहे थे। मुंबई में इस सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की एक्स-शोरूम और ऑन रोड कीमत क्रमशः करीब 3.10 करोड़ और करीब 3.42 करोड़ रुपए है। इसे दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवीज में से एक बताया जाता है। यह कार 3.6 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार रणवीर 'गली ब्वॉय' में नजर आए थे, जिसे हाल ही में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर के लिए चुना गया। रणवीर इन दिनों '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप पर बेस्ड इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में भी उनकी वाइफ (रोमी देवी) की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IprjB0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment