खेल डेस्क. श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हार मिली। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए। सिर्फ दूसरा टी-20 मैच खेल रहे पाकिस्तान के 19 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने हैट्रिक ली। वे टी-20 में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज (19 साल, 183 दिन) बन गए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17.4 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। प्रदीप और इसरू उदाना ने 3-3 विकेट लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VfY3BX
via IFTTT

No comments:
Post a Comment