Saturday, October 5, 2019

इंडियाना पेसर्स ने भारत दौरे पर दोनों मैच जीते, सेक्रेमेंटो किंग्स को दूसरे मैच में 130-106 से हराया

खेल डेस्क. अमेरिकन बास्केटबॉल लीग एनबीए की टीम इंडियाना पेसर्स ने भारत दौरे पर अपने दोनों मैच जीत लिए। इंडियाना पेसर्स ने सेक्रेमेंटो किंग्स को दूसरे मैच में 130-106 से हराया। पेसर्स की ओर से एलाइज जॉनसन ने 17 और एरोन होलिडे ने 16 पॉइंट स्कोर किए, जबकि किंग्स की ओर से बडी हील्ड ने सबसे ज्यादा 17 पॉइंट बनाए। इंडियाना पेसर्स ने प्री सीजन का पहला मैच शुक्रवार को 132-131 से जीता था। भारत में पहली बार एनबीए मैच कराए गए हैं।

इस बीच, एनबीए के कमिश्नर एडम सिल्वर का कहना है कि अगले 5 साल में भारत के खिलाड़ियों को एनबीए में खेलते हुए देख सकेंगे। एडम सिल्वर ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य यह है कि भारत के खिलाड़ियों को एनबीए जैसी बास्केटबॉल लीग में खेलने का मौका मिले। उम्मीद है कि अगले 5 साल में भारत के कुछ खिलाड़ी एनबीए में खेलेंगे।’’ सिल्वर ने कहा, ‘‘हम भारत में एक लीग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, हमें भारत में लीग शुरू करने से पहले कई सुविधाएं मुहैया करानी होंगी।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंडियाना पेसर्स ने सेक्रेमेंटो किंग्स को दूसरे मैच में 130-106 से हराया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IsZw2r
via IFTTT

No comments:

Post a Comment