Tuesday, September 24, 2019

सिंधु कोरिया ओपन के पहले दौर में बाहर, अमेरिका की झांग बेईवेन ने हराया

खेल डेस्क. भारतीय शटलर पीवी सिंधु बुधवार को कोरिया ओपन के पहले दौर में बाहर हो गईं। सिंधु को अमेरिका की झांग बेईवेन ने हराया। झांग ने यह मुकाबला 7-21, 24-22, 21-15 से अपने नाम किया। दूसरी ओर, साइना नेहवाल टूर्नामेंट में आज अपना पहला मैच खेलेंगी। पुरुषों में बी साई प्रणीत भी पहले दौर में बाहर हो गए। वे डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसन के खिलाफ चोट के कारण दूसरे राउंड के दौरान रिटायर हो गए। वे पहला राउंड 9-21 से हार गए थे। दूसरे राउंड में भी प्रणीत 7-11 से पीछे चल रहे थे।

सिंधु ने बेईवेन के खिलाफ पहला गेम 21-7 से अपने नाम कर लिया था। पहला गेम आसानी से जीतने के बाद ऐसा लगा था कि सिंधु दूसरे गेम को जीतकर मैच अपने नाम कर लेंगी, लेकिन बेईवेन ने दूसरे गेम में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने 24-22 से दूसरे गेम को जीत लिया। मैच 1-1 से बराबर होने के बाद तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन यहां सिंधु पिछड़ गईं। बेईवेन ने इस गेम को 21-15 से जीत लिया।

सिंधु चीन ओपन के क्वार्टरफाइनल में हारीं थी
27 साल की सिंधु पिछले सप्ताह चीन ओपन के क्वार्टरफाइनल में हार गईं थी। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-9 इंडोनेशिया की एंथोनी सिनिसुका ने हराया था। सिंधु ने पिछले महीने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वे इस वर्ल्ड चैम्पियशिप जीतने वाली पहली भारतीय शटलर हैं।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीवी सिंधु।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mZBcgF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment