Sunday, September 29, 2019

अमेरिका की एलिसन फेलिक्स 12 स्वर्ण जीतने वाली पहली रेसर, बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा

खेल डेस्क. अमेरिका की महिला रेसर एलिसन फेलिक्स ने कतर की राजधानी दोहा में रविवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स में 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में स्वर्ण पदक जीत लिया। फेलिक्स का ये 12वां वर्ल्ड टाइटल है। उन्होंने सबसे ज्यादा स्वर्ण जीतने के मामले में जमैका उसेन बोल्ड (11 स्वर्ण) को पीछे छोड़ दिया। फेलिक्स ने पहला स्वर्ण 2005 में अपने नाम किया था। 33 साल की फेलिक्स ने इससे पहले 200 मीटर में तीन, 400 मीटर में एक, 4x100 मीटर रिले में तीन और 4x400 मीटर रिले में चार टाइटल जीते थे।दूसरी ओर, बोल्ट ने 100 मीटर में तीन, 200 मीटर में चार, 4x100 मीटर रिले में चार स्वर्ण पदक जीते थे।

फेलिक्स के साथ विल्वर्ट लंदन, कर्टनी ओकोलो और माइकल कैरी रेस में उतरे। चारों ने मिलकर 3 मिनट, 9.04 सेकंड में रेस पूरी कर ली। इस इवेंट का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रेस में हिस्सा लेने वाली आठ टीमों में से सात टीम ने पहले और चौथे लेग में पुरुष धावकों को रखा। वहीं, पोलैंड ने पहले दो लेग में पुरुष और आखिरी दो लेग में महिला धावकों को रखा। इस स्पर्धा का रजत जमैका और कांस्य बहरीन ने जीता।

भारतीय टीम सातवें स्थान पर रही
भारतीय चौकड़ी (मोहम्मद. अनस, विस्मैया, जिसना मैथ्यू और निर्मल टाॅम) सातवें स्थान पर रही। इससे पहले 50 किमी रेस वॉक भी गर्मी के कारण रात में हुई। दोहा में रात 11:30 बजे से 28 डिग्री सेल्सियस तापमान में हुई इस रेस का पुरुष वर्ग का स्वर्ण जापान के युसुके सुजुकी और महिला वर्ग का स्वर्ण चीन की लियांग रुई ने जीता। पुरुष वर्ग में दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के जोआओ विएरा रहे।

43 साल के विएरा पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज
43 साल के विएरा वर्ल्ड चैम्पियनशिप के 36 साल के इतिहास में पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्पर्धा का कांस्य कनाडा के इवान डुनफी ने जीता। 31 साल के सुजुकी ने 4 घंटे 4 मिनट 20 सेकंड का समय लिया। वे रेस वॉक में जापान को पदक दिलाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

वहीं, विएरा ने 4 घंटे 4 मिनट 59 सेकंड औैर डुनफी ने 4 घंटे 5 मिनट 2 सेकंड का समय लिया। महिला वर्ग की चैम्पियन रुई ने 4 घंटे 23 मिनट 26 सेकंड का समय लिया। चीन की ली माओकुओ(4 घंटे 26 मिनट 40 सेकंड) ने सिल्वर और इटली की एलोनोरा एना जियोर्जी (4 घंटे 29 मिनट 13 सेकंड) ने कांस्य जीता।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एलिसन फेलिक्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mNWWwz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment