खेल डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज के आखिरी मैच का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। ये मैच रविवार 22 सितंबर को बेंगलुरु में खेला गया था। वीडियो जिस वक्त का है उस वक्त विराट मैदान से बाहर थे, और भारतीय टीम की जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभाल रहे थे। इसी दौरान रोहित को सैनी पर गुस्सा आ गया और उन्होंने इशारों-इशारों में उनसे अपना दिमाग इस्तेमाल करने की सलाह दी।
मैच के दौरान ये वाकिया दक्षिण अफ्रीकी टीम की पारी के दौरान 12वें ओवर में हुआ। जब नवदीप सैनी ने बल्लेबाजी कर रहे टेम्बा बवुमा को लेग साइड की ओर लगातार दो फुलटॉस गेंदें डालीं और बवुमा ने दोनों ही गेंदों पर बेहद आसानी के साथ चौके लगा दिए। इसी बात से नाराज रोहित ने सैनी की ओर देखा और अपना हाथ अपने दिमाग पर मारकर दिखाते हुए इशारों में उनसे अपना दिमाग इस्तेमाल करने के लिए कहा।
1-1 से ड्रॉ रही थी टी20 सीरीज
भारत और द. अफ्रीका के बीच हुई तीन मैचों की ये टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका था। चंडीगढ़ में हुए दूसरे मैच को भारत ने 7 विकेट से जीत लिया था। बेंगलुरु में खेले गए तीसरे मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 134/9 रन ही बना सकी थी। जिसके बाद मेहमान टीम ने 16.5 ओवर में 140/1 रन बनाकर वो मैच जीत लिया था। इस मैच में अफ्रीकी टीम के कप्तान क्विंटन डिकॉक ने 52 गेंदों पर 79* रन की पारी खेली थी। वहीं टेम्बा बवुमा ने 27* रन बनाए थे। नवदीप सैनी दो ओवरों में 25 रन लुटाकर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lelhKX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment