Saturday, October 5, 2019

'सपने सुहाने...' फेम रूपल त्यागी बोलीं- मैंने डेटिंग ऐप यूज कर चुकी, लेकिन कोई अच्छा लड़का नहीं मिला

टीवी डेस्क. 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'बिग बॉस-9', 'झलक दिखला जा-8' जैसे शो कर चुकीं रूपल त्यागी 30 साल की हो गई हैं। 6 अक्टूबर 1989 को बेंगलुरु में जन्मी रूपल पहली बार सुपरनैचुरल शो 'लाल इश्क' करने जा रही हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने अपने नए शो और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर चुकी हैं। लेकिन अब तक उन्हें कोई अच्छा लड़का नहीं मिला है।

  1. 'लाल इश्क' में मेरा किरदार पटना की रहने वाली मॉर्डन लड़की मनीषा का है। वह कंपनी की प्रेसीडेंट है। उसका ध्यान सिर्फ काम पर होता है। उसने कभी किसी को डेट नहीं किया। उसकी लाइफ में कभी कोई लड़का नहीं आया, इसलिए वह डेटिंग डेटिंग ऐप का एक्सपेरिमेंट करती है और मुश्किल सिचुएशन में फंस जाती है। यह कैरेक्टर मुझसे मिलता-जुलता है। मैंने भी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल किया है, लेकिन कभी किसी भूत से नहीं मिली हूं। ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल थोड़ा दिमाग लगाकर करना पड़ता है। मुझे इस प्लेटफॉर्म पर कई तरह के लोग मिले हैं। लेकिन अब तक अपने लायक कोई लड़का नहीं मिल पाया है।

  2. पहली बार सुपरनैचुरल शो 'लाल इश्क' में काम किया। मुझे मालूम नहीं था कि इस तरह के शो में कितना एफर्ट लगता है। मैं ऐसी एक्ट्रेस हूं कि अगर डरने का सीन है तो असल में उस इमोशन को फील करने लगती हूं। मनीषा का रोल निभाने के बाद मैं वाकई डरने लगी थी। यह कुछ छह-सात घंटे रोने-चिल्लाने, दौड़ने-भागने, गिरने -उठने का सीन था, जो बहुत कठिन था। रो-रोकर मेरी आंखें लाल हो गई थीं। वापस एक नॉर्मल सीन करके लिए खुद को तैयार करना मुश्किल हो गया था।

  3. मेरा चेहरा ऐसा लग रहा था जैसे वाकई भूत से मिलकर आई हूं। आंखों में आईकूल डाला, बर्फ मंगवाकर मेरी आंखों पर रखा गया, तब जाकर कहीं नॉर्मल हो पाई। अगले दिन का सीन भूत से मिलने के पहले का था।

  4. आजकल लोगों में धैर्य बहुत कम हो गया है। पहले की जनरेशन शादियां निभाती थी। अब तो किसी एक ने थोड़ी-सी गलती क्या कर दी कि छोड़ दो, ब्रेकअप कर लो। ऐसी बातें होती हैं। पर्सनली मैं किसी पर कोई कमेंट नहीं कर रही।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      रूपल त्यागी।
      Roopal Tyagi Says She Used Dating App But Did Not Find A Suitable Guy For Her
      Roopal Tyagi Says She Used Dating App But Did Not Find A Suitable Guy For Her


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OqA2X9
      via IFTTT

No comments:

Post a Comment