Friday, October 4, 2019

संजय भंसाली बनाना चाहते थे 'गीता गोविन्दम' का रीमेक, लेकिन रोहित शेट्‌टी ने खरीद लिए राइट्स

बाॅलीवुड डेस्क.विजय देवरकोंडाऔर रश्मिका मंदना की फिल्म 'गीता गोविन्दम' 2018 में तेलुगु में रिलीजहुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100करोड़ से भी ज्यादा कमाई की थी।इसके बाद सेकाफी लम्बे समय तक यह चर्चा थी किइसका हिंदी रीमेक जरूर बनेगा। कुछ दिन पहले रोहित शेट्टी ने यह ऐलान कर दिया के उन्होंने इस फिल्म को हिंदी में बनाने के लिए राइट्स खरीद लिए हैं। हालांकि संजय लीला भंसाली की यह दिली तमन्ना थी कि वे इसका रीमेक बनाना चाहते हैं।

सूत्र के अनुसार-विजय की यह फिल्म एक पैशनेट लव स्टोरी है और इसेअच्छा प्रतिसाद मिलने के बाद कई निर्माता इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहते थे। उनमें से एक भंसाली भी थे, उन्होंने फिल्म के राइट्स खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिनचर्चा आगे बढ़ नहीं सकी। वहीं वेअन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए।इसलिए वेइस फिल्म का रीमेक बना नहीं पाए।लेकिन अब रोहित इसका रीमेक बनाने जा रहे हैं।

कास्टिंग नहीं हुई फाइनल : हालांकि रीमेक कीकास्टिंग के लिए किसीभी अभिनेता का नाम चर्चा में नहीं है। लेकिन जब भंसाली ने इस फिल्म को बनाने के बारे में सोचा था तब वेईशान खट्टर को लीड रोल देना चाहते थे। हालांकिईशान ने उस समय इस बात की पुष्टि नहीं की थी।

विजय की तीसरी फिल्म जिसका रीमेक बनेगा : यह विजयकी तीसरी फिल्म होगी जिसका हिंदी में रीमेक बन रहा है। इसके पहले अर्जुन रेड्डी का रीमेक कबीर सिंह बना, जिसमें शाहिदकपूर लीड रोल में थे फिल्म नेबॉक्स ऑफिस पररिकॉर्ड कमाई की थी।इसके बाद फिल्म डियरकॉमरेड के हिंदी रीमेक के राइट्स करन जौहर ने खरीदे हैं और अब यहतीसरी फिल्म है जिसकेराइट्स रोहित ने खरीदे हैं।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sanjay leela bhansali wanted to make remake of geeta govindam


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35bDc79
via IFTTT

No comments:

Post a Comment