Thursday, October 3, 2019

'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग से पहले आएशा के पेरेंट्स से नहीं मिले थे फरहान और प्रियंका

बॉलीवुड डेस्क.फरहान अख्तर शोनाली बोस कीफिल्म 'दस्काई इजपिंक'में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाले है। फरहानफिल्म में नीरेन चौधरी का किरदार निभा रहे हैं और प्रियंका उनकी पत्नी अदिति का किरदार निभा रही हैं। फिल्म मोटिवेशनल स्पीकरआएशा चौधरी के नजरिएसे बनाई गई है। आएशा पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी की शिकार थी।

किरदार को खुद समझने और निभाने कहा था: जब फरहान को इस कहानी और किरदार के तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- "मुझे प्रोड्यूसरसिद्धार्थ रॉय कपूरने यह कहानी काफी पहले विस्तार से सुनाई थी। मुझे अच्छी भी लगी थी। जब मुझे बताया गया किशोनाली इसका निर्देशन कर रही है तब मैंऔर खुश हो गया क्योंकि मुझे उनकी फिल्म 'मार्ग्रीटा विथ अ स्ट्रॉ' काफी पसंद आई थी। इस वजहसे मैंने इस फिल्म को हांकहा। जब शोनाली से मेरी बात हुई थी तब उन्होंने हमें जान बूझ कर नीरेन और अदिति से नहीं मिलवाया था। उनका कहना था किहमें हमारे हिसाब से यह किरदार समझना और निभाना चाहिए।"

पेशेंट्स से नहीं मिले एक्टर्स: शूट शुरू होने के बाद प्रियंका और फरहान आएशा के पेरेंट्ससे मिले थे। इस बारे में वेकहते हैं-हमनेउनके स्वभाव कोइस फिल्म में लाने कीकोशिश की है। आएशा एक मोटिवेशनल स्पीकर थी, मैंने उनके वीडियोजशूट के पहले देखे थे, ताकि हमें उसके बारे में जानकारी मिले। वही रिसर्च हमने की थी। बीमारी की बात करें तो पेशेंट्स आम लोगों जैसे ही होते हैं, तो इस वजह से हम किसी पेशेंट्स से मिले नहीं। थोड़ा बहुत इम्प्रोवाइजेशन हम इस किरदार के लिएकर सके क्योंकि कहानी सच्ची घटना पर आधारित होने के बावजूद ज्यादातर लोग अदिति और नीरेन को जानते नहीं हैं।"

टोरंटो फेस्टिवल में हुआ था प्रीमियर :द स्काई इजपिंक में जायरा वसीम आएशा का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर, रॉनी स्क्रू वाला के साथ प्रियंका चोपड़ा ने भी प्रोड्यूस किया है। इसका प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पिछले महीने हुआथा जहां फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आएशा के पेरेंट्स अदिति और नीरेन, फिल्म में इनका रोल फरहान और प्रियंका निभा रहे हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/336opJj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment