बॉलीवुड डेस्क. वयोवृद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2018-19 के किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि वे यह अलंकरण लेने खंडवा (किशोर दा की जन्मस्थली) नहीं आ पाएंगी। 81 वर्षीय वहीदा रहमान ने उम्र का हवाला दिया है। इसलिए समिति मुंबई जाकर उन्हें इस अलंकरण से सम्मानित करेगी। वहीं, 13 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में वर्ष 2017-18 के किशोर कुमार अलंकरण से फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन को सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल प्रियदर्शन के नाम की घोषणा की गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था।
संस्कृति विभाग के सुनील मिश्रा ने बताया वहीदा रहमान का स्वास्थ्य खराब है। फ्लाइट से इंदौर फिर खंडवा आने में असमर्थता जताई है। इसलिए अलंकरण उन्हें मुंबई में दिया जाएगा। इससे पहले भी अभिनेता देव आनंद को मुंबई जाकर ही सम्मान दिया गया था।
पहला मौका जब वहीदा रहमान खंडवा आतीं
1955 में तेलुगु फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली वहीदा रहमान ने संभवत: कभी भी किशोर कुमार के साथ कोई फिल्म लीड रोड में नहीं की। न ही वे इससे पहले कभी खंडवा आई हैं। हालांकि उनकी फिल्मों में किशोर कुमार ने कई गीत गाए हैं। यह पहला मौका था जब वे खंडवा आने वाली थीं, लेकिन वे नहीं आ पाएंगी।
भोपाल से संचालित कार्यक्रम
किशोर कुमार अलंकरण का कार्यक्रम संस्कृति विभाग भोपाल से संचालित होता है। इसके लिए टेंट, माइक, संचालक और एक हजार कार्ड भी वहीं से छपकर आते हैं। कार्यक्रम में 8 दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक कार्ड छपकर खंडवा नहीं भेजे गए हैं।
यह मिलेगा सम्मान में
पुलिस लाइन मैदान पर होने वाले कार्यक्रम में डायरेक्टर प्रियदर्शन को ताम्रपत्र के साथ दो लाख का चैक, शॉल-श्रीफल भेंट कर अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
1997 से 2017 तक इन हस्तियों को मिल चुका यह अलंकरण
| हस्ती | सम्मान का साल |
| ऋषिकेश मुखर्जी | 1997-98 |
| नसीरुद्दीन शाह | 1998-99 |
| गुलज़ार | 1999-00 |
| कैफी आज़मी | 2000-01 |
| बी आर चोपड़ा | 2001-02 |
| अमिताभ बच्चन | 2002-03 |
| गोविंद निहलानी | 2003-04 |
| जावेद अख़्तर | 2004-05 |
| श्याम बेनेगल | 2005-06 |
| शत्रुघ्न सिन्हा | 2006-07 |
| मनोज कुमार | 2007-08 |
| गुलशन बावरा | 2008-09 |
| यश चोपड़ा | 2009-10 |
| देव आनंद | 2010-11 |
| सलीम खान | 2011-12 |
| समीर | 2012-13 |
| सई परांजपे | 2013-14 |
| दिलीप कुमार | 2014-15 |
| रूमी जाफरी | 2015-16 |
| योगेश | 2016-17 |
| प्रियदर्शन | 2017-18 |
| वहीदा रहमान | 2018-19 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VfGTnL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment