Thursday, October 3, 2019

'लक्ष्मी बॉम्ब' में किन्नर लक्ष्मी बने अक्षय कुमार, फोटो शेयर कर लिखा- मैं नर्वस भी हूं और एक्साइटेड भी

बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वे मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने गुस्से से भरी लाल आंखें लिए किन्नर लक्ष्मी के रूप में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म तमिल फिल्म 'कांचना' की रीमेक है।

फर्स्ट लुक के लिएनवरात्रि को चुना:अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- "नवरात्रि अपने अंदर की देवी को नमन करने और असीम शक्ति का जश्न है। इस शुभ अवसर पर, मैं आपके साथ अपना लक्ष्मीलुक आपके साथ साझा कर रहा हूं। एक ऐसा चरित्र जिसके बारे में मैं उत्साहित भी हूंऔर घबराया हुआ भी.. लेकिन फिर जिंदगी वहीं शुरू होती है जब हम अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आते हैं। ऐसा ही है न।"

ईद पर रिलीज होगी फिल्म : फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब राघव लॉरेंस की फिल्म कांचना का रीमेक है। फिल्म में अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। लक्ष्मी बॉम्ब 5 जून 2020 को रिलीज होगी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar unveiled his look as Laxmmi from upcoming Movie Laxmmi Bomb


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o6yzdQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment