इंदौर. बुधवार को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के जरिए देश ने एक बार फिर जाना कि कैसे इंदौर सफाई में लगातार तीन बार नंबर 1 बन पाया। गांधी जयंती के मौके पर प्रसारित इस विशेष एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर इंदौरनिगमायुक्त आशीष सिंह थे। उन्होंने अमिताभ को बताया कि इंदौर की 12 काॅलोनियां ऐसी हैं, जहां से अब कचरा निकलता ही नहीं है। इस पर अमिताभ बोले- यह देखने मैं जरूर इंदौर आऊंगा।भास्कर से बातचीत में सिंह ने वे बातें बताईं, जो टीवी पर नहीं दिखीं।
उन्होंने कहा- सिंगल यूजप्लास्टिक के बारे में मैंने बच्चन साहब को बताया कि इस पर हम 3 साल से काम कर रहे हैं। जब भी शहर से कोई इस(कचरा भरा हुआ) तरह का ट्रक गुजरता तो हम उसे जब्त कर जुर्माना वसूलते हैं। हमने ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे को बायोमाइनिंग पद्धति से खत्म किया।
अमिताभ नेतीन की जगह दो बार विजेता बताया
इंदौर 2017 में ही नंबर-1 हो गया था। 2018, 2019 में भी नंबर-1 बना। बावजूद अमिताभ ने इंदौर को दो साल से नंबर-1 बताया। इस पर शहरभर में प्रतिक्रिया आई कि जो काम पहले मेयर मालिनी गौड़ के साथ निगमायुक्त रहे मनीष सिंह ने किया, वहीतो शुरुआत थी। हालांकिसिंह का कहना था कि मैंने दोनों का उल्लेख किया था, लेकिन टीवी पर नहीं आ पाया।
प्लास्टिक वेस्ट एकत्र करने में भी इंदौर नंबर-1
2 अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता ही सेवा नाम से कैम्पेन चलाया गया। इसमें इंदौर नंबर-1 आया। इंदौर में 2 अक्टूबर को 275 कार्यक्रम हुए, जो देश मे सबसे ज्यादा थे। इन में 34 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए और 56 हजार किलो से ज्यादा प्लास्टिक वेस्ट एकत्र किया गया। इंदौर के बाद अहमदाबाद, ठाणे, बिलासपुर रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oIa06Y
via IFTTT

No comments:
Post a Comment