Monday, December 2, 2019

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दिन 3 गोल्ड सहित 14 मेडल जीते

खेल डेस्क. भारतीय खिलाड़ियों ने साउथ एशियन गेम्स (एसएजी) के पहले दिन तीन गोल्ड सहित 14 मेडल जीते। ट्रायथलॉन के मेंस कैटेगरी में आदर्श सिनिमोल ने गोल्ड मेडल जीता। मेंस बैडमिंटन टीम ने भी गोल्ड जीता। ट्रायथलॉन में खिलाड़ियों को 750 मीटर तैराकी, 20 किमी साइक्लिंग और 5 किमी रनिंग करनी होती है।

सिनिमोल ने 1 घंटे 2.51 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। भारत के ही बिश्वोरजीत श्रीखोम ने 1 घंटे 2 मिनट 59 सेकंड के साथ दूसरे पर रहे। महिला कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सोरोजिनी देवी ने 1 घंटे 14 मिनट में रेस पूरी कर सिल्वर पर कब्जा किया। मोहन प्राज्ञनया ने 1 घंटे 14 मिनट 57 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज जीता।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय बैडमिंटन टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rJE9EB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment