Monday, December 2, 2019

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने नीलामी से नाम वापस लिया, आखिरी बार 2015 में खेले थे

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2020 की नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है। वह आखिरी बार 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ सेखेले थे। 2018 में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.4 करोड़ में खरीदा था। लेकिन चोट के चलते वहनहीं खेल पाए थे।

स्टार्क ने अब तक आईपीएल में 27 मैच खेलकर 34 विकेट लिए हैं। 15 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रर्दशन है।इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट भी इस साल की नीलामी में नजर नहीं आएंगे।

ग्लेन मैक्सेवल और एरोन फिंच ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया

ऑस्‍ट्रेलिया के एरोन फिंच और ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने इस बार नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। दोनों का बेस प्राइज दो करोड़ है। मैक्‍सवेल ने पिछले दिनों मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कहकर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना ली थी। लेकिन 23 नवंबर को उन्‍होंने क्‍लब क्रिकेट में वापसी की है।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 55 खिलाड़यों ने रजिस्ट्रेशन कराया

19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी में 971 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। जिनमें 713 भारतीय और 258 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑस्‍ट्रेलिया से सबसे ज्‍यादा 55 खिलाड़ियों ने रजिस्‍टर कराया है। फ्रैंचाइजी टीमों के पास खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 9 दिसंबर की शाम 5 बजे तक का वक्त होगा।

8 टीमों ने 127 खिलाड़ियों को रिटेन किया
आईपीएल के 13वें सत्र की नीलामी से पहले 8 टीमों ने35 विदेशी खिलाड़ियों सहित 127 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि नीलामी में 29 विदेशी खिलाड़ियों सहित 73 खिलाड़ियों को खरीदने पर बोली लगेगी।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क। ( फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YbwhrN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment