खेल डेस्क. इटली के फुटबॉल लीग सीरी-ए में खिलाड़ियों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को इसका शिकार इटली के स्टार फुटबॉलर मारियो बालोटेली हो गए। बालोटेली ब्रेसिया की ओर से हेलास वेरोना के खिलाफ खेल रहे थे। मैच के दौरान हेलास वेरोना के फैंस ने उनके खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की। इससे नाराज बालोटेली ने गेंद को दर्शकों की तरफ किक कर दिया। वे मैदान छोड़कर बाहर जाने लगे, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उन्हें रोक लिया।
बालोटेली ने मैच के बाद इंस्टाग्राम पर मैच का वीडियो शेयर किया। उन्होंने साथी और विपक्षी खिलाड़ियों को साथ देने के लिए शुक्रिया कहा। वरोना के कोच इवान जुरिच ने मैच के बाद कहा, ‘कोई भी नस्लभेदी टिप्पणी नहीं हुई। कुछ लोग झूठ बोल रहे हैं। क्लब के अध्यक्ष मॉरिजिओ सेट्टी ने कहा, ‘नस्लभेदी टिप्पणी नहीं हुई। बस लोगों ने हूटिंग की। हम नस्लभेदी टिप्पणियों का विरोध करते हैं, लेकिन 20 हजार में से दो या तीन लोगों ने अगर ऐसा किया तो सबको बुरा कहना गलत है।’
बालोटेली की टीम को हार का सामना करना पड़ा
इस घटना के बाद मैच को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। मैच में बालोटेली की टीम ब्रेसिया को हार का सामना करना पड़ा। वेरोना ने यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया। मैच में पहला गोल वेरोना के इडी सालसेदो ने 50वें मिनट में किया। इसके बाद माटेओ पेसिना ने 81वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। बालोटेली ने 85वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-2 कर दिया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36pc7Ou
via IFTTT
No comments:
Post a Comment