खेल डेस्क. पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहित राजपाल पाकिस्तान के खिलाफ डेविस मुकाबले में देश के नॉन-प्लेइंग कप्तान होंगे। राजपाल नेशनल टेनिस फेडरेशन के चयन समिति के चेयरमैन भी हैं। ऐसा माना जा रहा था कि नियमित कप्तान महेश भूपति के बाहर होने के बाद 46 साल के लिएंडर पेस को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं। चंडीगढ़ में हुए ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के वार्षिक आम बैठक में राजपाल को कप्तान चुना गया। भारतीय टीम इस्लामाबाद में 29 और 30 नवंबर को पाकिस्तान से खेलेगी।
एआईटीए के एक सूत्र ने बताया, "पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना और पदाधिकारी प्रवीण महाजन ने राजपाल के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। राजपाल नॉन-प्लेइंग कप्तान के रूप में पाकिस्तान जाएंगे। वे बस इसी मुकाबले के लिए देश के कप्तान होंगे।’
भारत ने तटस्थ स्थान पर मैच कराने का अनुरोध किया था
एआईटीए ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) से अनुरोध किया है कि वह मुकाबले को एक तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित कर दे। दोनों टीमों के बीच मैच सितंबर में होना था, लेकिन भारत ने दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के कारण खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
राजपाल डेविस कप में एकमात्र मुकाबला हार गए थे
राजपाल ने 1990 में कोरिया के खिलाफ सियोल में डेविस कप में अपना पहला मैच खेला था। तब वे जेई सिक किम के खिलाफ 1-6, 2-6 से हार गए थे। राजपाल इसके बाद कभी भी डेविस कप में नहीं खेले। उस मुकाबले में कोरिया ने भारत को 5-0 से हराया था। राजपाल पिछले साल पांच सदस्यीय चयन समिति के अध्यक्ष बने थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NcWhyN
via IFTTT
No comments:
Post a Comment