![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2019/11/02/0521_world.jpg)
खेल डेस्क. भारतीय रेसलर पूजा गहलोत ने हंगरी के बुडापेस्ट में अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप के 53 किग्रा वर्ग में शुक्रवार को रजत पदक जीत लिया। उनकी इस जीत के साथ ही भारत के टूर्नामेंट में दो पदक गए। पूजा का स्वर्ण पदक के लिए जापान की हारुना ओकुनो से मुकाबला हुआ, जिसमें उन्हें 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
पूजा ने क्वालिफिकेशन में रूस की एकातेरिना वेरबीना को 8-3 से और क्वार्टरफाइनल में ताइपे की मेंग सुआन सीह को 8-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने तुर्की की जेनैप येतगिल को 8-4 से शिकस्त दी। दूसरी ओर, ज्योति को 50 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले और नैना को 72 किग्रा के रेपेचेज में हार का सामना करना पड़ा।
रविंदर ने भी रजत पदक जीता था
भारत का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा रजत पदक है। इससे पहले पुरुष फ्रीस्टाइल में रविंदर 61 किग्रा के फाइनल में पहुंचे थे। उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा था। भारत ने इस तरह अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार कर लिया है। पिछली बार उसे एक ही रजत पदक मिला था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WAmRoJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment