खेल डेस्क. भारतीय ओपनर रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ नई दिल्ली में रविवार को खेले जा रहे पहले टी-20 में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। रोहित अपनी पारी के दौरान 8 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके 99 टी-20 में 2452 रन हो गए। इस मामले में रोहित ने टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने 2450 रन बनाए हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | देश | रन |
| रोहित शर्मा | भारत | 2452 |
| विराट कोहली | भारत | 2450 |
| मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | 2326 |
| शोएब मलिक | पाकिस्तान | 2263 |
रोहित ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा 99 अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धोनी ने 98 मैच खेले थे। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान के शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 111 टी-20 खेले हैं।
सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाले पुरुष क्रिकेटर
| खिलाड़ी | देश | मैच |
| शोएब मलिक | पाकिस्तान | 111 |
| शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 99 |
| रोहित शर्मा | भारत | 99 |
| महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 98 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2r4lLpv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment