Sunday, November 3, 2019

भारत-बांग्लादेश के बीच पहला मैच थोड़ी देर में, शिवम दुबे डेब्यू कर सकते है

खेल डेस्क.भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 की सीरीज का पहला मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने और दिवाली के बाद से ही दिल्ली में वायु प्रदूषण (एयर क्वालिटी) 500 के स्तर तक पहुंच गया है। यह बेहद गंभीर स्थिति मानी जाती है। बांग्लादेश के कई खिलाड़ी अभ्यास के दौरान मुंह पर मास्क लगाए दिखाई दिए। ऐसा माना जा रहा था कि मैच को रद्द किया जा सकता है, लेकिन न्यूज एजेंसी को बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि मुकाबला समय पर ही शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं। नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। ऑलराउंडर शिवम दुबे आज डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, केरल के संजू सैमसन को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। सैमसनने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड 212 रन की पारी खेली थी।

भारत अब तक बांग्लादेश से टी-20 नहीं हारा

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 8 टी-20 हुए, जिसमें टीम इंडिया अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। भारत में दोनों टीमों के बीच एकमात्र मैच टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान 23 मार्च 2016 को खेला गया था। इसमें भारत ने बांग्लादेश को 1 रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच 18 मार्च 2018 को श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया था। इसे भारत ने 4 विकेट से जीता था।

भारतीय टीम:रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।

बांग्लादेश टीम:महमूदुल्लाह (कप्तान), सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, आफिफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अमिनुल इस्लाम, अबु हैदर रॉनी, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, अराफात सनी, अल-अमीन हुसैन, मुस्तफिजूर रहमान, शफिउल इस्लाम और तैजुल इस्लाम।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय क्रिकेट टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WEmXMb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment