खेल डेस्क. शोएब अख्तर ने मैच फिक्सिंग पर एक और खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार एक बुकी ने उनसे मैच फिक्स करने को कहा था। उसने शोएब को 10 लाख डॉलर, दो एस-क्लास मर्सडीज कारें और लंदन के फुलहाम में एक फ्लैट का ऑफर दिया था। पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज के मुताबिक, उन्होंने यह ऑफर स्वीकार करने के बजाए बुकी की पिटाई लगा दी थी। अख्तर ने दो दिन पहले ही कहा था कि मैदान पर उनके सामने 21 खिलाड़ी होते थे। 10 पाकिस्तान टीम के और 11 विपक्षी टीम के।
मैच फिक्सिंग में गले तक डूबी थी पाकिस्तान टीम
अख्तर ने दो दिन पहले एक टॉक शो में खुलासा किया था कि उनके दौर में पाकिस्तान टीम मैच फिक्सिंग के जाल में फंसी थी। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद को मिले ऑफर की जानकारी दी है। शोएब ने 2010 की घटना का जिक्र किया। कहा, “मैं पाकिस्तान टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर था। एक बुकी मेरे कमरे में आया। उसने मुझे मैच फिक्सिंग का ऑफर दिया। उसने मुझसे कहा कि अगर मैं उसकी बात मानने यानी मैच फिक्सिंग के लिए तैयार हो जाता हूं तो वो मुझे मालामाल कर देगा। उसने मुझे इसके लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर, दो एस-क्लास मर्सडीज कारें और फुलहाम क्षेत्र में एक लग्जरी अपार्टमेंट का ऑफर दिया। मैंने उसे कमरे में बंद किया और पिटाई लगा दी।”
हमारे खिलाड़ी मुल्क को धोखा देते हैं
पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर अक्सर मैच या स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगते रहे हैं। इस बारे में शोएब ने कहा, “मैं आपको ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। मोहम्मद आसिफ ने मुझे बताया था कि उन्होंने कितने और कैसे मैच फिक्स किए। आमिर ने भी यही किया। मैं तो इन दोनों को मारने गया था। जब ये नहीं मिले तो दीवार पर मुक्के मारकर उसे तोड़ दिया। पाकिस्तान के दो प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज आमिर और आसिफ इसी अपराध की वजह से बेकार हो गए। पाकिस्तान के मैच फिक्स करने वाले खिलाड़ियों ने मुल्क को धोखा दिया। उसे बेचा। ये अपराध है। इनका इंसाफ ऊपर वाला करेगा।” बता दें कि पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। ये फेहरिस्त लंबी है। लेकिन, सलीम मलिक, मोहम्मद आसिफ, सलमान बट, शर्जील खान और मोहम्मद आमिर के नाम इस सिलसिले में प्रमुख हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JHw4qb
via IFTTT
No comments:
Post a Comment