Saturday, November 2, 2019

चार बार के चैम्पियन जोकोविच छठी बार पेरिस मास्टर्स के फाइनल में, कनाडा के शापोवालोव से भिड़ेंगे

खेल डेस्क. सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पेरिस मास्टर्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जोकोविच छठी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगे। टॉप सीड जोकोविच ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6, 6-4 से हराया। 4 बार के पूर्व चैंपियन जोकोविच फाइनल में कनाडा के डेनिस शापोवालोव से भिड़ेंगे।

शापोवालोव को सेमीफाइनल में स्पेन के राफेल नडाल से भिड़ना था। लेकिन नडाल वॉर्म-अप के दौरान चोटिल हो गए और सेमीफाइनल से हट गए। यह शापोवालोव का पहला मास्टर्स 1000 फाइनल है। जोकोविच 50वां एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल खेलेंगे। यह उनका इस साल का छठा और ओवरऑल 111वां फाइनल है। नडाल के हटने से जोकोविच इस साल का अंत रैंकिंग में नंबर-1 पर रहकर करेंगे।

बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी क्वार्टर में हारी
भारत के टॉप डबल्स खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव (कनाडा) क्वार्टर फाइनल में हार गए। बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी को रूस के कारेन खाचानोव-आंद्रेय रुबलोव ने 7-5, 6-7, 10-8 से हराया। बोपन्ना की जोड़ी 80 मिनट में हार गई। सेमीफाइनल में रूसी जोड़ी का सामना क्रोएशिया के इवान डोडिग-स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक से होगा।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नोवाक जोकोविच।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NDQFwL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment