Monday, November 25, 2019

भारतीय मूल के ड्राइवर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से रुपए नहीं लिए, क्रिकेटर्स ने बदले में डिनर कराया

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से भारतीय मूल के एक ड्राइवर ने रुपए नहीं लिए। इसके बदले में क्रिकेटर्स ने ड्राइवर को साथ में डिनर कराया। इंग्लिश कमेंटेटर एलिसन मिशेल ने एबीसी रेडियो के लाइव प्रोग्राम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन के साथ यह वाकया शेयर किया। एबीसी ने रविवार को कार्यक्रम का वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर किया, जो वायरल हो गया।

कमेंटेटर एलिसन को उसी ड्राइवर ने गाबा स्टेडियम ड्रॉप किया और इसी दौरान पूरा वाकया सुनाया। डिनर की एक फोटो भी वायरल हो रही, जिसमें टैक्सी ड्राइवर के साथ पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी, नसीम शाह और लेग स्पिनर यासिर शाह दिख रहे।

पाकिस्तान पहले टेस्ट में हारा

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 5 रन से हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है।

## DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर के साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने डिनर किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Oli9c0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment