Sunday, November 3, 2019

फिल्म 'जोकर' ने किया 6 हजार करोड़ का बिजनेस, प्रशंसक कर रहे ऑस्कर अवॉर्ड की मांग

हॉलीवुड डेस्क. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "जोकर" ने कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बॉक्स ऑफिस द्वारा प्रस्तुता आंकड़ों के अनुसार टॉड फिलिप्स निर्देशित इस फिल्म ने शनिवार तक 900 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर लिया है। साथ ही यह फिल्म डेडपूल के 783 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए टॉप ग्रॉसिंग R रेटडफिल्म बन गई है। फिल्म में जोकर का मुख्य किरदार जोकिन फीनिक्स ने निभाया है।

रिपोर्ट के अनुसार "जोकर" ने अमेरिका में 299 मिलियन डॉलर का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में 602 मिलियन डॉलर की कमाई की है। फिल्म जानकारों के अनुसार फिल्म थियेटर में हटने से पहले 950 मिलियन डॉलर की कमाई करने की संभावना है।

प्रशंसक कर रहे हैं ऑस्कर की मांग
फिल्म में जोकर का रोल निभा रहे जोकिन फीनिक्स के लिए फैंस ऑस्कर की मांग कर रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि 'बेटमैन डार्क नाईट' में जोकर का किरदार निभाने वाले हीथ लेजर को जोकिन फीनिक्स ने बखूबी टक्कर दी है। हीथ को उनके जोकर रोल के लिए ऑस्कर दिया गया था। अपने किरदार में ढलने के लिए जोकिन ने 23 किलोग्राम वजन कम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Joker done business of 6 thousand crores, fans are demanding Oscar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ksAlm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment