Monday, November 4, 2019

फीफा वर्ल्ड कप 2022 इकोफ्रेंडली बनाने की तैयारी, कॉर्बन उत्सर्जन कम करने के लिए होगी रिसर्च

खेल डेस्क. कतर फीफा वर्ल्ड कप 2022 आयोजन समिति और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने दोहा में होने वाले इस टूर्नामेंट को इकोफ्रेंडली बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत कार्बन डाइऑक्साइड कम करने के लिए आयोजन समिति और जीसीसी संयुक्त रूप से रिसर्च करेंगे। कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी ने सितंबर में हुई संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसके लिए वादा भी किया था।

आयोजन समिति ने कहा कि ग्लोबल कॉर्बन फंड संबंधित संस्थाएं कार्बन उत्सर्जन मानकों के आकलन के लिए तैयार हो गई हैं। वे समिति के साथ मिलकर कतर में फीफा वर्ल्ड कप को कॉर्बन फ्री-चैम्पियनशिप बनाने के लिए काम करेंगी। यहां वस्तुओं को रिसाइकिल करने और कचरा प्रबंधन रणनीति से ऊर्जा बनाने और स्टेडियम में पानी बचाने का काम होगा।

पानी बचाने और सौर ऊर्जा के लिए काम होगा

कतर में ऊर्जा क्षय कार्यक्रम से जुड़े अब्दुल अजीज अल हमादी ने कहा, ‘‘जिस स्टेडियम में वर्ल्ड चैम्पियनशिप के मैच खेले जाएंगे, वहां बिजली बनाने के लिए सोलर पैनल्स लगाए जाएंगे। साथ ही स्टेडियम में कूलिंग सिस्टम के जरिए पानी बचाने का काम किया जाएगा।’’

फुटबॉल वर्ल्ड कप पहली बार सर्दियों में खेला जाएगा
कतर फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला पहला मिडिल ईस्टर्न देश होगा। टूर्नामेंट 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। पहली बार यह सर्दियों में खेला जाएगा। इससे पहले सभी वर्ल्ड कप गर्मियों में हुए। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मैच के दौरान दोहा का तापमान 20 डिग्री सेल्शियस के आसपास रहेगा। टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कतर फीफा वर्ल्ड कप 2022 का लोगो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ni1XrB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment