Sunday, November 24, 2019

पाकिस्तान क्रिकेट का नया झूठ: 2016 में 16 साल के थे नसीम शाह, 2019 में भी यही उम्र

खेल डेस्क. कथित तौर पर 16 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह की आयु को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पाकिस्तान के सबसे बड़े अखबार ने तीन साल पहले भी एक आर्टिकल में उन्हें 16 साल का बताया था। अब भी यानी 2019 में नसीम को 16 साल का ही बताया जा रहा है। पाकिस्तान के प्रसिद्ध खेल पत्रकार साज सादिक ने पिछले साल एक ट्वीट में नसीम को 17 साल का बताया था। इस लिहाज से भी देखें तो नसीम की उम्र एक साल घट गई। भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने नसीम शाह की उम्र को लेकर तंज कसा है।

झूठ बोल रहा है पाकिस्तान
तीन साल पहले पाकिस्तान में क्रिकेट पर एक रियलिटी टीवी शो आयोजित किया गया था। वेस्ट इंडीज के पूर्व महान तेज गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स, साउथ अफ्रीका के जॉन्टी रोड्स, ऑस्ट्रेलिया के डेमियन मार्टिन और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरिसन पाकिस्तान आए थे। 7 अक्टूबर 2016 को ‘द डॉन’ अखबार में इसकी खबर प्रकाशित हुई। रॉबर्ट्स ने अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था, “16 साल के नसीम मुझे बहुत पसंद है। कम उम्र में भी उसके पास गजब की रफ्तार है। मेरे पास इस लड़के (नसीम) के साथ काम करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है। इसका अफसोस रहेगा।

##

साज सादिक का ट्वीट भी वायरल
साज सादिक पाकिस्तान के मशहूर खेल पत्रकार हैं। उन्होंने पिछले साल यानी 2018 के एक ट्वीट में नसीम को 17 साल का बताया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का दावा मानें तो नसीम की उम्र 18 की बजाए 17 साल हो गई है। यानी वो एक साल छोटे हो गए हैं। मोहम्मद कैफ ने इसी ट्वीट को शेयर करते हुए कहा, “जरा इस नयी सनसनी को देखिए। ये 16 साल के हैं। इनकी उम्र तो बढ़ने के बजाए कम हो रही है। जरा सोचिए।” इसमें सादिक को टैग भी किया गया है।

##

अफरीदी ने भी छुपाई थी उम्र
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पर भी सही उम्र न बताने के आरोप लगे। उनका जन्म 1975 में हुआ। लेकिन, जब तक वो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहे तब तक जन्मतिथि 1980 यानी पांच साल कम बताते रहे। खास बात ये है कि इसी साल उनकी किताब ‘गेम चेंजर’ आई। इसमें उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड बुक में उनकी जो उम्र दर्ज है, वो सही नहीं है। अफरीदी ने माना कि उनका जन्म 1980 नहीं बल्कि 1975 में हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नसीम शाह को तीन साल पहले भी 16 साल का ही बताया गया था। अब भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनकी यही उम्र बता रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sf3zdH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment