खेल डेस्क. अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 16 टीमें तय हो गईं। टूर्नामेंट के लिए आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड, ओमान, पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंट ने क्वालिफाई कर लिया है। यह सभी टीमें श्रीलंका-बांग्लादेश के साथ दो ग्रुप में पहले राउंड के मैच खेलेंगी। इनमें से शीर्ष चार टीमें सुपर-12 में पहुंचेंगी। यह टूर्नामेंट अगले साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।
पहले राउंड के लिए ग्रुप-ए में श्रीलंका के साथ पापुआ न्यू गिनी, आयरलैंड और ओमान रहेंगी। इन सभी के मैच 18 से 22 अक्टूबर तक जिलॉन्ग शहर में खेले जाएंगे। नीदरलैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। इन सभी के मैच 19 से 23 अक्टूबर 2020 तक होबार्ट में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कार्दिनिया पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में
पहले दौरे के बाद ग्रुप-ए की शीर्ष टीम और ग्रुप-बी की दूसरे नंबर की टीम पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप-1 में शामिल होगी। जबकि ग्रुप-बी की शीर्ष टीम और ग्रुप-ए की दूसरे नंबर की टीम भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप-2 में रहेगी। इन सभी के बीच सुपर-12 के मैच खेले जाएंगे। मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में 24 अक्टूबर 2020 को खेलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34qY0Xk
via IFTTT
No comments:
Post a Comment