Monday, May 25, 2020

सुनील छेत्री से लाइव चैट में रणवीर सिंह की खुली पोल तो दीपिका से बोले-'बेबी! मुझे एक्सपोज कर रही है न तू'

रणवीर सिंह ने रविवार को फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में हिस्सा लिया। इस दौरान रणवीर ने कई सवालों के मजेदार जवाब दिए। साथ ही उनके कई राज भी खुले।लाइव के दौरान दीपिका ने रणवीर के लिए कमेंट में आई लव यू बेबी भी लिखा। साथ ही रणवीर ने भी अपनी लव स्टोरी के कई राज खोले।


स्पोर्ट्स में बुरे हैं रणवीर:

चैट के दौरान रणवीर ने यह बात कुबूली कि वह स्पोर्ट्स में बहुत बुरे हैं। वह दीपिका के विरुद्ध बैडमिंटन में केवल तीन पॉइंट्स ही ले पाते हैं।

इसी बात पर सुनील ने कहा कि दीपिका ने उन्हें एक बार कहा था, रणवीर तीन पॉइंट्स लेने में भी सफल इसलिए हो पाते हैं क्योंकि मैं इस बात की इज्जत करती हूं कि वह प्रकाश पादुकोण के दामाद हैं।

यह सुनकर रणवीर एम्बरेस हो जाते हैं और दीपिका को जोर से आवाज़ लगाकर कहते हैं-बेबी! एक्सपोज कर रही है तू मुझे। तू रुक। इस दौरान दीपिका चैट में नजर आए बिना फ्रेम में थम्प्स अप का साइन बनाती हैं।

##

दीपिका को फूलों से किया खुश:

लाइव चैट के दौरान सुनील छेत्री ने रणवीर से यह भी पूछा कि उन्होंने दीपिका को कैसे इम्प्रेस किया? जिसके जवाब में रणवीर ने कहा, 6 महीने की डेटिंग में ही मैं समझ गया था कि यही वो लड़की है जिसके साथ मुझे अपनी जिंदगी गुजारनी है।

ऐसे में उन्हें पटाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। मैं जानता था कि दीपिका को फूल बहुत पसंद हैं खासकर लिली इसलिए किसी न किसी बहाने से मैं उन्हें फूल भेजता था। अगर वह कहीं दूर-दराज इलाके में शूटिंग कर रही होती थीं तो मैं भी मैं वहां फूल लेकर पहुंच जाता था।


##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranveer Singh's interesting instagram live session with Sunil Chhetri


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TDvr61
via IFTTT

No comments:

Post a Comment