![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/riddhima_1588491618.jpg)
बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। उस वक्त उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में थीं। जो लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। बाद में दिल्ली प्रशासन द्वारा रिद्धिमा को मुंबई आने की विशेष अनुमति मिली। रिद्धिमा 1 मई की सुबह दिल्ली से बाय रोड मुंबई के लिए रवाना हुईं थीं, जो शनिवार देर रात मुंबई पहुंच सकीं।
फेसटाइम से किए अंतिम दर्शन : रिद्धिमा ने पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन फेसटाइम कॉल के जरिए किए थे। आलिया भट्ट ने रिद्धिमा को कॉल करके उनके पिता के अंतिम संस्कार की रस्में और अंतिम दर्शन कर पाने में मदद की थी। रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा भी थीं। सफर के दौरान रिद्धिमा ने अपनी और पिता की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। जिनमें उन्होंने लिखा था - प्लीज पापा आप वापस आ जाओ न।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SvPbYv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment