Sunday, May 24, 2020

पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का 96 की उम्र में निधन, ओलिंपिक फाइनल में सबसे ज्यादा 5 गोल करने का उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम

हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में शुमार बलबीर सिंह सीनियर का आज सुबह 96 साल की उम्र में मोहाली में निधन हो गया। वे पिछले दो हफ्ते से यहां के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।उन्होंने सुबह साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली।

उन्हें 8 मई कोनिमोनिया और तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हेंतीन बार दिल का दौरा भी पड़ा। दिमाग में खून का थक्का जमने की वजह से वे 18 मई से कोमा में थे।

बलबीर सिंह ने हेलसिंकी ओलिंपिक के फाइनल में पांच गोल दागे

बलबीर सिंह ने 1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक के फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ 5 गोल किए थे। किसी ओलिंपिक फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। भारत ने यह मुकाबला 6-1 से जीता था।

वे तीन बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट थे

वे लंदन (1948), हेलसिंकी(1952) और मेलबर्न (1956) ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हेंअंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटीने आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम खिलाड़ियों में शामिल किया था।वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले, देश के इकलौते खिलाड़ी थे।

वे पद्मश्री हासिल करने वाले देश के पहले खिलाड़ी थे

बलबीर को 1957 में पद्मश्री दिया गया था। तब यह पहला मौका था, जब किसी खिलाड़ी को यह सम्मान मिला था। वे 1975 में इकलौता हॉकी वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलिंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक और 1956 के मेलबर्न गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gltpRy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment