खेल डेस्क. जापान की राजधानी टोक्यो में अगले साल होने वाला ओलिंपिक उन खिलाड़ियों के लिए आखिरी हो सकता है, जो अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव में खेल रहे हैं। इनमें गोल्फ स्टार टाइगर वुड भी हैं, जिनकी उम्र 44 साल हो गई है। इनके अलावा 5 अन्य बड़े स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (38), सेरेना विलियम्स (38), अमेरिका की धावक एलीसन फेलिक्स (34), जस्टिन गैटलिन (38) और चीन के बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डेन (36) भी उम्र के आखिरी पड़ाव पर ही खेल रहे हैं। इस साल इन सभी की उम्र 1-1 साल और बढ़ जाएगी। ऐसे में अगले साल ओलिंपिक में इन खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र का असर खेल पर भी हो सकता है।
लिएंडर पेस संन्यास का फैसला बदल सकते हैं
इनके अलावा भारत के लिएंडर पेस को यह उम्मीद नहीं थी कि ओलिंपिक एक साल के लिए टल जाएगा। उन्होंने दिसंबर में ही लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए 2020 में पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी थी। वे 7 बार ओलिंपिक में खेल चुके हैं। सूत्रों की मानें तो 8वीं बार टूर्नामेंट खेलने के लिए पेस अपने संन्यास का फैसला वापिस ले सकते हैं। उन्होंने अब तक 8 डबल्स ग्रैंड स्लैम, 10 मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम, 1996 अटलांटा ओलिंपिक में कांस्य पदक, 7 मेडल एशियन गेम्स (इनमें पांच गोल्ड मेडल शामिल) और 1 मेडल कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते हैं।
इन बड़े स्टार्स का हो सकता है आखिरी ओलिंपिक
20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विटजरलैंड के फेडरर अगले साल अगस्त में 40 साल के हो जाएंगे। उन्होंने स्टान वॉवरिंका के साथ 2008 बीजिंग गेम्स के पुरुष डबल्स में गोल्ड
जीता था। 2012 लंदन ओलिंपिक में उन्होंने सिंगल्स में रजत पदक जीता था।
अमेरिका की टेनिस स्टार विलियम्स भी अगले साल सितंबर में 40 साल हो जाएंगी। यह टूर्नामेंट उनके लिए आसान नहीं होगा। इस साल हुए पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन
ओपन में वे तीसरे राउंड में ही बाहर हो गई थीं। उन्होंने अब तक ओलिंपिक में एक सिंगल्स और डबल्स में 3 गोल्ड जीते हैं।
अमेरिका के गोल्फ स्टार इस साल दिसंबर में 45 की उम्र पार कर लेंगे। उन्होंने 15 बार वर्ल्ड गोल्फ चैम्पियनशिप में जीत दर्ज की है। 2016 रियो गेम्स के दौरान वे चोटिल हो गए
थे। वापसी के बाद से ही वे अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। इसके बावजूद वुड्स वर्ल्ड रैंकिंग में छठे नंबर पर काबिज हैं।
अमेरिका की धावक एलीसन फेलिक्स ओलिंपिक इतिहास मे 6 गोल्ड जीतने वाली पहली महिला एथलीट हैं। वे दो साल से टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस साल नवंबर में 35 साल की हो जाएंगी।
अमेरिका के धावक 38 साल के गैटलिन ने इस साल टोक्यो ओलिंपिक के बाद संन्यास लेने की योजना बनाई थी। टूर्नामेंट टलने के साथ ही उन्होंने अपने संन्यास का फैसला भी टाल दिया है। यह उनका चौथा टूर्नामेंट होगा।
चीन के बैडमिंटन स्टार लिन डेन अगले साल ओलिंपिक तक 37 साल के हो जाएंगे। उन्होंने 2008 बीजिंग और 2012 लंदन गेम्स में गोल्ड पर कब्जा किया था। लिन अब तक 5 वर्ल्ड चैम्पियन खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वे हमेशा रंगीनमिजाज और विवादों के कारण चर्चा में बने रहते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wCMug9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment