खेल डेस्क. दुनिया के लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस के कारण अप्रैल तक के सभी खेल टूर्नामेंट को टाला या रद्द किया जा चुका है। जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक को भी एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब 109 साल के इतिहास में पहली बार अमेरिका की इंडियानापोलिस 500 मोटर रेस को भी टाल दिया गया है। यह रेस 24 मई को होनी थी, जो अब अगस्त में होगी। लगातार बढ़ रहे कोरोना के कारण अब मई, जून और जुलाई में होने वाले 17 खेल के 59 टूर्नामेंट्स पर भी खतरा मंडराने लगा है।
इंडियानापोलिस मोटर रेस पहली बार 1911 में हुई थी। इसके बाद से प्रथम विश्व युध्द के दौरान 1917 और 1918 में टूर्नामेंट नहीं हो सका था। इसके बाद दूसरे वर्ल्ड वॉर के चलते 1941 से 1945 के बीच इसे रद्द कर दिया गया था। यह पहला मौका है, जब इसे टाला गया है।
अमेरिका में सबसे ज्यादा 82,179 संक्रमित, अब तक 150 की मौत
दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 23 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक दिन में 150 जानें गईं और करीब 14 हजार नए केस सामने आए हैं। गुरुवार देर रात तक यहां 1,177 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या 82,179 हो गई है। यह आंकड़ा चीन से भी ज्यादा है। चीन में 81,285 संक्रमित हैं।
अब तक अन्य बड़े टूर्नामेंट टले या रद्द
- टोक्यो ओलिंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया, यह पहले जुलाई-अगस्त में होना था।
- क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल 15 अप्रैल तक के लिए टला, इस पर अब भी संकट बना हुआ है।
- यूईएफए फुटबॉल चैम्पियंस लीग और यूरोपा लीग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।
- भारत-दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच 2-2 वनडे मैच रद्द कर दिए गए।
- पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) क्रिकेट टूर्नामेंट को टाल दिया गया।
- टेनिस टूर्नामेंट मायामी ओपन और मोंटेकार्लो मास्टर्स को भी रद्द कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R4jaq3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment