Wednesday, February 19, 2020

बिना नाम लिए एक्स-ब्वॉयफ्रेंड हिमांश पर भड़कीं नेहा कक्कड़, मां-बाप, बहन को एक्सपोज करने की धमकी दी

टीवी डेस्क. हिमांश कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप के लिए एक्स-गर्लफ्रेंड सिंगर नेहा कक्कड़ को जिम्मेदार ठहराया था। इसे लेकर अब नेहा ने हिमांश को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में हिमांश का नाम लिए बगैर उन्हें उनकी मां, पिता और बहन को तक एक्सपोज करने की धमकी दी है। नेहा ने यह सलाह भी दी है कि पब्लिसिटी के लिए उनके नाम का इस्तेमाल न किया जाए।

क्या लिखा है नेहा ने?

नेहा ने लिखा है, "लोग जो भी बोलते हैं मेरे बारे में, कुछ भी नहीं हैं। सिवाय इसके कि फेक हैं, जलते हैं और खबरों में आने के लिए मेरा नाम ले रहे हैं। पहले भी इस्तेमाल किया। मेरे पीछे भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ओए...अपने काम के दम पर प्रसिद्ध बनिए, मेरी वजह से नहीं। प्रसिद्ध होने के लिए फिर से मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो। अगर मैंने मुंह खोल दिया तो तुम्हारे मां-बाप और बहन को भी घसीट दूंगी कि उन्होंने मेरे साथ क्या किया और क्या करा। मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो और मुझे विलेन की तरह पेश कर दुनिया के सामने बेचारा मत बनो। मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो।"

क्या कहा था हिमांश ने

हिमांश ने कहा था, "मीडिया सहित सभी लोग मुझे नेहा का एक्स-बॉयफ्रेंड कहकर ही बुलाते हैं लेकिन मुझे बुरा लगता है कि क्योंकि मेरी एक अपनी भी पहचान है। नेहा के साथ इस रिश्ते के लिए मैं सीरियस था और शादी की भी योजना थी। लेकिन लोगों से नेहा ने जो कहा उन्होंने उसी पर अंदाजा लगाकर मुझे विलेन बना दिया। नेहा टीवी शो पर रो दीं और सब लोगों को उन पर विश्वास हो गया। नेहा इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं। इसलिए हम दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। इसके बावजूद वे मेरे खिलाफ पोस्ट लिखती रहीं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neha Kakkar Threaten Ex-Boyfriend Himansh Kohli To Expose His Mother, Father And Sister


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SDBVS8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment