Tuesday, February 18, 2020

79 साल की उम्र में फिर से सिंगल हुए अल पचीनो, बुढ़ापे के कारण गर्लफ्रेंड मिटेल डोहान ने छोड़ा साथ

हॉलीवुड डेस्क. ऑस्कर विजेता एक्टर अल पचीनो 79 साल की उम्र में फिर से सिंगल हो गए हैं। अंग्रेजी वेबसाइट एसशोबिज के मुताबिक उनकी 40 वर्षीय गर्लफ्रेंड मिटेल डोहान ने उम्र में फर्क के चलते ब्रेकअप कर लिया है। हाल ही में ऑस्कर सेरेमनी में शिरकत करने पहुंचे पचीनो ने अकेले ही रेड कार्पेट वॉक की। मिटेल पेशे से एक्ट्रेस हैं।

वेबसाइट के मुताबिक, खुद मिटेल ने इस बात की पुष्टि की है। लाल्शा मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 79 साल के अल पचीनो उनके लिए बहुत ज्यादा बुजुर्ग हैं और इतने बूढ़े आदमी के साथ रहना बहुत कठिन है। उन्होंने कहा कि, मैंने इसे नकारने की कोशिश की, लेकिन वो पहले ही बहुत बड़े हैं। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे।

मिटेल ने बताया कि, हमारे बीच झगड़ा हुआ था और मैंने अभी उनका साथ छोड़ा है। मैं उनका सम्मान करती हूं और मैं उनके लिए हमेशा मौजूद रहूंगी। उन्होंने बताया कि, उनके साथ रहना मेरे लिए सम्मान की बात है, मैं खुश हूं कि हमारे बीच संबंध थे। उम्मीद करती हूं कि हम आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे।

एक भी ऑस्कर नहीं जीत सकी ‘द आयरिशमैन’
92वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अल पचीनो, रॉबर्ट डी नीरो, जो पेस्की जैसे दिग्गजों से सजी नेटफ्लिक्स स्टूडियो की ‘द आयरिशमैन’ को 10 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। नॉमिनेशन के मामले में दूसरे नंबर पर फिल्म जीतने के मामले में सबसे आखिर रही। फिल्म को एक भी अवॉर्ड नहीं मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Al Pacino girlfriend Meital Dohan| Al Pacino single at 79


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SZxxM6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment