Wednesday, February 19, 2020

नहीं रहीं दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल, शाहरुख खान स्टारर 'स्वदेस' में निभाया था कावेरी अम्मा का किरदार

बॉलीवुड डेस्क. कन्नड़ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का निधन हो गया है। वे 82 साल की थीं। परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात उन्होंने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। किशोरी ने कन्नड़ और हिंदी की 75 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। हिंदी सिनेमा में उन्हें शाहरुख खान स्टारर 'स्वदेस' की कावेरी अम्मा के रूप में जाना जाता है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी।

आशुतोष ने दी श्रद्धांजलि
किशोरी बलाल के निधन की खबर सुनने के बाद आशुतोष गोवारिकर ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "दिल टूट गया। किशोरी बलाल जी के निधन पर बेहद दुखी हूं। किशोरीजी आपके उदार, गर्मजोशी भरे और मिलनसार व्यक्तित्व और 'स्वदेस' में कावेरी अम्मा के रोल में आपके अविस्मरणीय प्रदर्शन को हमेशा याद किया जाएगा। आप निश्चित ही याद आएंगी।"

इन हिंदी फिल्मों में भी दिखी थीं
'स्वदेस' के अलावा किशोरी को कुछ अन्य हिंदी फिल्मों में भी देखा गया था। इनमें 'गैर कानूनी' (1989), 'एक अलग मौसम' (2003), 'लफंगे परिंदे' (2010) और 'अय्या' (2012) शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kishori Ballal The Kaveri Amma Of Shah Rukh Khan Starrer Swades Passed Away


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SD4b7x
via IFTTT

No comments:

Post a Comment