सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई हो रही है। रिया ने सुशांत के पिता की ओर से पटना में दर्ज करवाए धोखाधड़ी के केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट में रिया की याचिका पर बिहार और महाराष्ट्र सरकारों ने भी कैविएट फाइल की है। सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने भी कैविएट दायर की है, ताकि उनका पक्ष सुने बिना रिया की अर्जी पर कोई फैसला नहीं सुनाया जाए।
रिया पर आरोप- सुशांत को ब्लैकमेल किया
सुशांत के पिता ने 26 जुलाई को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में रिया और उनके परिवार के 3 सदस्यों और 2 मैनेजरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उन्होंने पैसे वसूलने, ब्लैकमेल करने, सुसाइड के लिए उकसाने और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पटना पुलिस ने चार पुलिस अफसरों की टीम बनाकर मुंबई भेजी है।
मुंबई के डीसीपी ने कहा- सुशांत के रिश्तेदार आईपीएस ने रिया पर दबाव डालने को कहा था
डीसीपी परमजीत सिंह दहिया ने टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हरियाणा पुलिस के सीनियर आईपीएस ओपी सिंह जो कि सुशांत के जीजा हैं, उन्होंने फरवरी में कहा था कि रिया पर दबाव डालकर सुशांत से रिलेशनशिप खत्म करवाएं। उन्होंने 18 और 25 फरवरी को वॉट्सऐप पर इनफॉर्मल रिक्वेस्ट की थी। मैंने उनसे कहा था कि इस तरह किसी को पुलिस स्टेशन बुलाकर हिरासत में नहीं रख सकते। आप लिखित शिकायत दीजिए, उसके आधार पर जांच की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30tP58r
via IFTTT
No comments:
Post a Comment