Thursday, July 2, 2020

आत्महत्या से पहले सुशांत ने गूगल पर पढ़ी थीं अपनी खबरें, इमेज को लेकर काफी परेशान थे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड करने से पहले अपने नाम कhखबरेंसर्च कीथीं। यह खुलासासुशांत के मोबाइल की प्राथमिक फोरेंसिक रिपोर्ट में हुआ। सुशांतने कई न्यूज वेबसाइट को भी सर्च किया। रिपोर्ट के मुताबिक,सुशांत14 जून को सुबह करीब 10.15 बजे मोबाइल फोन से अपने नाम को सर्च कर रहे थे। उन्होंनेकुछ न्यूज आर्टिकल पढ़े। इसके बादकुछ ही देर में मोबाइल ब्राउजर बंद कर दिया था।

अपनी छवि को लेकर परेशान थे सुशांत
इससे संकेत मिलते हैं कि सुशांत अपने बारे में छप रही खबरों को लेकर परेशान थे। उनके करीबियों ने भी पुलिस को दिए बयान में इस बात का जिक्र किया है कि वे पिछले कुछ दिनों से अपने करियर और छवि को लेकर परेशान थे।उन्हें आशंका थी कि साजिश के तहत कुछ लोग उनकी छवि और करियर खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

विसरा रिपोर्ट में नहीं मिली कोई संदिग्ध गतिविधि
सुशांतकी विसरा रिपोर्ट से भी साफ हुआ है कि फांसी लगाने के चलते ही सुशांत की जान गई। उनके शरीर में किसी तरह का संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया। विसरा एनालिसिस के लिए जेजे अस्पताल भेज गया था। इससे पहले आई पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से भी यह साफ हुआ था किसुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने के चलते हुई थी। मामले की छानबीन कर रही बांद्रा पुलिस अब तक 28 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।सुशांत ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

सड़क पर खड़े होकर गाना सुनने का वीडियो हुआ वायरल
सुशांत सिंह राजपूत अपने फैन्स के कितना करीब थे, इसका प्रमाण आज कल वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। इसमें सुशांत सड़क पर रुककर एक लोकल सिंगर का गाना सुनते और उन्हें प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं। फैन 'इश्क दी गली' गाना गा रहा है। सुशांत उनका पूरा गाना सुनते भी हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में सुशांत के साथ पुलिस भी वहां मौजूद नजर आ रही है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो..



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जांच में सामने आया है कि 14 जून को सुशांत ने अपने फोन पर कुछ देर के लिए अपना नाम सर्च किया था। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dSIY0T
via IFTTT

No comments:

Post a Comment