बॉलीवुड डेस्क. हाल ही में हुए 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'बाला' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर यामी गौतम को नॉमिनेट न किए जाने से उनके फैन्स ने नाराज हैं। इसे लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "कुछ ऐसा, जो मैं साझा करना चाहती हूं।"
यामी का ओपन लेटर
##कई सलेब्स ने लाइक की यामी की पोस्ट
यामी की पोस्ट को कई सेलेब्स ने लाइक किया है। इनमें आयुष्मान खुराना, उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप, वरुण धवन, दीया मिर्जा और विक्रांत मैसी जैसे नाम शामिल हैं। आयुष्मान ने कमेंट करते हुए लिखा है, "यामी गौतम आप पर गर्व है।" विक्रांत मैसी ने लिखा है, "मेरी पसंदीदा इंसान।" ताहिरा कश्यप ने लिखा है, "बुद्धा बेबी।"
ये थे फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमिनेशन
फिल्मफेयर में आलिया भट्ट को 'गली ब्वॉय' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। उनके साथ कंगना रनोट (मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी), करीना कपूर (गुड न्यूज), प्रियंका चोपड़ा ( द स्काई इज पिंक), रानी मुखर्जी (मर्दानी 2) और विद्या बालन (मिशन मंगल) को भी नॉमिनेट किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39PItCS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment