Thursday, January 23, 2020

7 बार की चैम्पियन सेरेना तीसरे राउंड में उलटफेर की शिकार, 27वीं सीड वाली चीन की कियांग वांग ने 2 घंटे 41 मिनट में हराया

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियन ओपन के 5वें दिन शुक्रवार को बड़ा उलटफेर हुआ। 7 बार की चैम्पियन अमेरिका कीसेरेना विलियम्स तीसरे राउंड में बाहर हो गईं। उन्हें 27वीं सीड चीन की कियांग वांग ने 6-4, 6-7, 7-5 से हराया। 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना को इस टूर्नामेंट में 8वीं सीड मिली थी।दूसरी ओर,मेन्स डबल्स में भारत के दिविज शरण दूसरे दौर में बाहर हो गए। दिविज और न्यूजीलैंड के जोड़ीदार एर्टन सिटेक को ऑस्ट्रेलिया के मैट रीड और क्रिस गुचिओने ने 7-6, 6-3 से हराया।

सेरेना पहला सेट 4-6 से हार गईं थी। इसके बाद दूसरे सेट में उन्होंने वापसी की। इस सेट का फैसला टाईब्रेकर में हुआ, जिसे सेरेना 7-6 (7-2) से जीतने में सफल रहीं। तीसरे सेट में वांग ने मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखा। उन्होंने यह सेट 7-5 से जीतकर सेरेना के खिलाफ पहली जीत दर्ज की। पिछले साल यूएस ओपन में वांग अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ 45 मिनट में ही हार गई थीं।

पिछले साल की रनर-अप क्वितोवा चौथे राउंड में पहुंचीं

पिछली बार फाइनल खेलने वाली चेक रिपब्लिक की पेत्रा क्वितोवा चौथे राउंडमें पहुंच गईं। दुनिया की नंबर-8 खिलाड़ी ने रूस की वर्ल्ड नंबर-28 को एकतेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 6-1, 6-2 से हराया। इनके अलावा वीमेन्ससिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलियाई एश्ले बार्टी और मेन्ससिंगल्स में विश्व के 14 नंबर डिएगो स्वार्ट्जमैनभी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

बार्टी ने रिबाकिना को सीधे सेटोंं में हराया

बार्टी ने कजाखस्तान की एलेना रिबाकिना को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। वर्ल्ड नंबर-26 एलेना पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रही हैं। वहीं, डिएगो ने सर्बिया के दुसान लाजोविच को 6-2, 6-3, 7-6 से हराया। दुसान 7वीं बार यह टूर्नामेंट खेल रहे थे। वे अब तक तीसरे दौर में नहीं पहुंचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वर्ल्ड नंबर-9 सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में बाहर हुईं।
वर्ल्ड नंबर-8 चेक रिपब्लिक की पेत्रा क्वितोवा चौथे दौर में पहुंचीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RIO9Yc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment