Friday, January 24, 2020

भारतीय टीम ने ओलिंपिक ईयर की शुरुआत जीत के साथ की, न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया; कप्तान रानी रामपाल के 2 गोल

खेल डेस्क. भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक ईयर की शुरुआत जीत के साथ की। टीम इस साल अपना पहला टूर्नामेंट खेलने न्यूजीलैंड गई है। वहां उसने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की। भारत के लिए कप्तान रानी रामपाल ने दो गोल किए। वहीं, शर्मिला और नमिता टोप्पो ने एक-एक गोल दागने में सफल रहीं। इस साल जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक ओलिंपिक खेल होगा।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर मेजबान टीम के साथ 4 मैच खेलेगी। वहीं, ग्रेट ब्रिटेन के साथ एक मुकाबला होगा। भारत के लिए पहला गोल रानी ने तीसरे क्वार्टर में किया। इसके बाद शर्मिला ने उसी क्वार्टर में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में रानी ने एक और गोल दागा। वहीं, टीम के लिए आखिरी गोल नमिता ने किया।

शुरू में हम बेहतर नहीं खेले, बाद में गोल के कई मौके बनाए: मुख्य कोच
भारतीय टीम के मुख्य कोच सोर्ड मरिने ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैच की शुरुआत में हम उतने बेहतर नहीं थे, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल करने के कई मौके बनाए। आखिरी दो क्वार्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने हम पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद हम अपने अटैक के साथ सकारात्मक रहे। हम लगातार अपने खेल में सुधार करेंगे।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में दो और चौथे क्वार्टर में दो गोल किए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38HDnIx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment