गैजेट डेस्क. सैमसंग के बाद मोटोरोला भी अपने डेडिकेटेड स्टाइलस पेन वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इसकी तस्वीर ऑनलाइन वायरल हुई, जिसमें इसकी पहली झलक देखने को मिली, फिलहाल इसे 'मोटो जी स्टाइलस नाम' दिया गया है। कंपनी ने पिछले साल फरवरी में मोटो G7 स्मार्टफोन पेश किया, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी आने वाले हफ्ते में स्टाइलस पेन वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फ्लैगशिप मॉडल मोटोरोला एज+ पर भी काम कर रही है।
टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर स्टाइलस पेन से लैस मोटोरोला स्मार्टफोन की फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, फोटो के अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा दिया गया है साथ ही इसमें कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलेगी।
टिप्सटर इवान ब्लास का ऑफिशियल ट्वीट


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aJt5JG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment