Thursday, July 30, 2020

अंकिता लोखंडे ने कहा-सुशांत मानते थे सब कुछ खत्म हुआ तो भी वे अपना एम्पायर फिर से खड़ा कर लेंगे; सुशांत के ट्रेनर का दावा- ले रहे थे रहस्यमयी दवाएं

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ अपना पैशन फॉलो करते थे और पैसे उनके लिए कोई मायने नहीं रखते थे। सुशांत मानते थे सब कुछ खत्म हुआ तो भी वे अपना एम्पायर फिर से खड़ा कर लेंगे। यह दावा उनकी फ्रेंड रह चुकी अंकिता लोखंडे ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में किया है। वहीं इस मामले में आगे आते हुए बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर कर दिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुशांत के तीन बैंक खातों से रिया की कंपनी को पैसे ट्रांसफर हुए थे।

सुशांत कहते थे सब कुछ खत्म भी हो जाए तो अपना एम्पायर खड़ा कर लूंगा

इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, ''पैसा बहुत छोटी चीज थी सुशांत के लिए, लेकिन उसका पैशन बहुत बड़ा था। वो हमेशा मुझसे कहता था कि अगर सबकुछ खत्म भी हो जाए तो मैं फिर से अपना एम्पायर खड़ा कर लूंगा। अगर नहीं मिला तो अपने दम पर जिंदगी जीऊंगा। उसकी क्रिएटिविटी, फिल्मों के लिए उसका पैशन बल्कि मैं कहना चाहूंगी कि जिंदगी के लिए उसका पैशन था।''

उन्होंने आगे कहा,"'वह हर काम शिद्दत से करता था। मैंने उसे देखा है। डांस खुशी से करता था। वह श्यामक डावर के ग्रुप बैकग्राउंड डांसर रहा है। वहां से उसकी जर्नी जो शुरू हुई है वो दिल बेचारा पर जाकर खत्म हो गई।''

सुशांत पर न कभी सक्सेस का असर पड़ा और न कभी डाउनफॉल का

''सुशांत हमेशा मुझसे एक बात बोलता था कि सक्सेस और फेलियर्स के बीच में एक लाइन होती है, जो महेंद्र सिंह धोनी फॉलो करते हैं। जब ज्यादा अच्छा होता है तो वह सैटल रहते हैं और कुछ ज्यादा खराब होता तो भी वह सैटल रहते हैं। सुशांत बोलता था कि मैं ऐसा ही होना चाहता हूं। उस पर न कभी सक्सेस का असर पड़ा न कभी डाउनफॉल का। सुशांत मानता था कि खुशियां पलभर की होती हैं। इसलिए वह छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ़ता था। उसे बच्चों को पढ़ाने में खुशी मिलती थी। तारों को देखने में उसे खुशी मिलती थी। उसने कई सारे बच्चों को पढ़ाया था। उसका यही पैशन था। वह इसके लिए कभी मर नहीं सकता है।"

6 साल तक अंकिता को सुशांत ने किया था डेट

सुशांत ने करीब छह साल तक टीवी सीरियल पवित्रा रिश्ता की अपनी सह-कलाकार अंकिता को डेट किया था, हालांकि बाद में वे अलग हो गए। रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि 'सच्चाई की हमेशा जीत होती है।'

सुशांत के ट्रेनर का दावा- रहस्यमयी दवाएं ले रहे थे सुशांत

इस बीच सुशांत के ट्रेनर रहे समी अहमद ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि सुशांत ने पिछले साल दिसंबर से कुछ रहस्यमयी दवाएं लेना शुरू किया था। अहमद का दावा है कि जिसकी वजह से सुशांत सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके पैर कांपने लगे थे। ट्रेनर ने कहा, "वह ठीक नहीं लग रहा था।" ट्रेनर ने यह भी साझा किया कि जब से उसने रिया को डेट करना शुरू किया, तभी से सुशांत के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। ट्रेनर का कहना है कि अभिनेता ने पहले कभी गोलियां नहीं लीं और रिया के मिलने के बाद ही उसने दवा का कोर्स शुरू किया था।

रिया की कंपनी में सुशांत के तीन बैंक अकाउंट से हुए ट्रांसफर हुए पैसे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के खातों से रिया की कंपनी विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड में तीन ट्रांजेक्शन हुए हैं। यह कंपनी रिया के नाम पर ही खोली गयी थी। जानकारी के मुताबिक रिया के कहने पर ही इस कंपनी के नाम में रियलिटी शब्द को शामिल किया गया। रिया ने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती को भी इस कंपनी का डायरेक्टर बनाने के लिए सुशांत को मना लिया था। उनकी हरी झंडी मिलते ही शौविक को भी कंपनी में शामिल कर लिया। बैंक खाते के जरिये विविड्रेज रियालिटीएक्स प्राइवेट लिमिटेड के अलावा दो और कंपनियों के बारे में जानकारी एसआईटी को मिली है।

छोटी-छोटी ट्रांजेक्शन रिया की कंपनी में हुए हैं

इस पहलू पर भी बिहार पुलिस तफ्तीश कर रही है कि क्या सुशांत के पिता ने उनके बैंक खाते से जिन 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है, कहीं वह इन्हीं कंपनियों के जरिये तो रिया के भाई तक तो नहीं पहुंचे। कंपनियों ने क्या काम किया। क्या पैसे ठगने के लिए ही कंपनियों बनाई गई थीं। सुशांत के खाते से इन कंपनियों में काफी छोटे-छोटे रुपये के ट्रांजेक्शन भी मिले हैं।

बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह के बाद बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। बिहार सरकार ने कैविएट दाखिल करके न्यायालय से आग्रह किया है कि सुशांत की महिला मित्र एवं मॉडल रिया चक्रवर्ती की याचिका पर उसका पक्ष सुने बिना कोई एक-पक्षीय आदेश जारी न करे। बिहार सरकार ने उच्चतम न्यायालय में रिया चक्रवर्ती की याचिका के खिलाफ सुशांत के पिता को समर्थन करने का निर्णय भी लिया है। इससे पहले सुशांत के पिता के. के. सिंह ने मॉडल रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर याचिका के संदर्भ में कैविएट दाखिल की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत और अंकिता का रिलेशनशिप 6 साल तक चला। यह भी जानकारी सामने आईं कि दोनों शादी करने वाले थे-फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33dstuG
via IFTTT

Trump Might Try to Postpone the Election. That’s Unconstitutional.


By Steven G. Calabresi from NYT Opinion https://ift.tt/39OywHi
via IFTTT

भारतीय खिलाड़ी 6 महीने बाद क्रिकेट खेलेंगे, करीब 30 खिलाड़ी यूएई से सीधे ऑस्ट्रेलिया खेलने जाएंगे

भारतीय खिलाड़ियों ने 2 मार्च के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। अब उन्हें 19 सितंबर से यूएई में होने वाले आईपीएल में उतरना है। यानी 6 महीने बाद खिलाड़ी कोई मुकाबला खेलेंगे। कोरोना के कारण खिलाड़ियों को बायो सिक्योर व्यवस्था में रहना है। इस कारण आईपीएल के करीब 30 खिलाड़ी यूएई से देश नहीं लौटेंगे। वे वहां से सीधे ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे। वहां टीम को 3 दिसंबर से शुरू हो रही सीरीज में 4 टेस्ट और 3 वनडे खेलने हैं। खिलाड़ी अगस्त में यूएई पहुंच जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया में अंतिम वनडे 17 जनवरी को खेला जाना है। यानी टॉप खिलाड़ी 5 महीने तक देश नहीं लौट सकेंगे। जानकारी के अनुसार आईपीएल का फाइनल दिवाली को देखते हुए 8 की जगह 10 नवंबर को कराया जा सकता है। ताकि स्पॉन्सर्स को इसका फायदा मिल सके।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 30 खिलाड़ियों का सेलेक्शन हो सकता है
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 30 खिलाड़ियों को चुना जा सकता है। क्योंकि कोविड-19 के कारण यदि कोई खिलाड़ी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी जगह दूसरे को मौका दिया जा सके। विंडीज और पाकिस्तान की भी 25 से अधिक सदस्यों की टीम इंग्लैंड दौरे पर गई। इसके अलावा टीम को टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज खेलनी है।

खिलाड़ियों के दो हफ्ते में 4 टेस्ट, बिना फैंस के होगा टूर्नामेंट
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक 2 अगस्त को होनी है। इसमें सभी फ्रेंचाइजी को एसओपी के बारे में जानकारी दी जाएगी। बोर्ड की ओर से बनाई गई एसओपी के अनुसार मैच में फैंस को आने की अनुमति नहीं होगी। टूर्नामेंट शुरू होने के दो हफ्ते पहले खिलाड़ियों के चार कोविड-19 टेस्ट होंगे। दो यूएई रवाना होने से पहले और दो यूएई में क्वारेंटाइन के दौरान। एसओपी को इंग्लैंड बोर्ड की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसके अलावा कमेंटेटर स्टूडियो में छह फीट दूरी पर बैठेंगे और ड्रेसिंग रूप में 15 से अधिक खिलाड़ी नहीं रहेंगे।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि एक बार बायो सिक्योर व्यवस्था में आने के बाद किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नी या परिवार वाले जाएंगे यह बोर्ड तय नहीं करेगा। इसकी जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी को दी जाएगी। लेकिन प्रोटोकॉल का पालन सभी को करना होगा। बस ड्राइवर को भी।

वर्चुअल गेमिंग पर जोर, क्रिकेट से ज्यादा फीफा खेलेंगे खिलाड़ी
आईपीएल के दौरान बायो सिक्योर सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा। ऑफ डे के दिन खिलाड़ियों को होटल के बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में खिलाड़ियों को खाली समय में व्यस्त रखने के लिए फ्रेंचाइजी प्लान बना रही हैं। एक अधिकारी ने कहा कि वर्चुअल गेम पर ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को व्यस्त रखने के लिए फीफा जैसे गेम की सुविधा उन्हें होटल में दी जा सकती है। हम देखेंगे कि दो महीने में कई खिलाड़ी क्रिकेट से ज्यादा फीफा खेलते मिलेंगे। इसके अलावा इंडोर गेम्स जैसी सुविधा भी दी जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज में 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है। पहला टेस्ट 3 दिसंबर से शुरू होगा। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30jl5Mt
via IFTTT

138 दिन बाद वनडे की वापसी, इंग्लैंड टीम 6 विकेट से जीती; तेज गेंदबाज विली ने करियर में पहली बार 5 विकेट लिए

वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। इस जीत का सेहरा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली के सिर बंधा। उन्होंने करियर में पहली बार पांच विकेट लिए। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस जीत से इंग्लिश टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इस सीरीज से वर्ल्ड कप सुपर लीग का भी आगाज हो गया। सीरीज का दूसरा मुकाबला एक अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा। कोरोना महामारी के बीच गुरुवार को 138 दिन बाद खेले गए इस मुकाबले में आयरिश टीम 44.4 ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गई। इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे 21 साल के कर्टिस कैंफर 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। वे डेब्यू वनडे में टीम की ओर से अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने।

सैम बिलिंग्स ने नाबाद 67 रन बनाए
जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 27.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली। सैम बिलिंग्स ने नाबाद 67 रन बनाए। वहीं, आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 28 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। कैंफर ने ओब्रायन (22) के साथ 51 रन और मैक्ब्राइन (40) के साथ 66 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली ने करियर में पहली बार पांच विकेट लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस सीरीज से वर्ल्ड कप सुपर लीग का भी आगाज हो गया। सीरीज का दूसरा मुकाबला एक अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31a6tOG
via IFTTT

Children May Carry Coronavirus at High Levels, Study Finds


By Apoorva Mandavilli from NYT Health https://ift.tt/2P7dgmj
via IFTTT

Wednesday, July 29, 2020

बिग बी ने शेयर की नानावटी के हेल्थ वर्कर्स की वह प्रार्थना, जो वे कोविड-19 के पेशेंट्स के इलाज के दौरान भगवान से करते हैं

महानायक अमिताभ बच्चन को नानावटी हॉस्पिटल में कोविड-19 का इलाज कराते हुए 19 दिन बीत चुके हैं । बुधवार को उन्होंने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए उन मेडिकल प्रोफेशनल की सराहना की, जो निस्वार्थ भाव से कोविड पेशेंट्स की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें पीपीई किट्स में भगवान बताया है। बिग बी की मानें तो ये डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ न केवल दवा के जरिए मरीजों का इलाज कर रहे हैं, बल्कि भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना भी कर करते हैं। अमिताभ के मुताबिक, हेल्थ वर्कर्स ने उनकी ये प्रार्थना उनके साथ साझा की है।

बिग बी ने ब्लॉग में लिखा है, “वे जो वॉरियर्स के रूप में कोविड से लड़ाई लड़ रहे लोगों को इस खतरनाक वायरस से राहत और छुटकारा दिलाने के लिए अथक रूप से, निस्वार्थ रूप से अपना समय और एनर्जी दे रहे हैं, अपने हाथ जोड़कर सर्वशक्तिमान से मरीजों के लिए प्रार्थना भी करते हैं। यहां नानावटी हॉस्पिटल में मैं उनके अंडर में इलाज करा रहा हूं, उन्होंने वह प्रार्थना मेरे साथ शेयर की है, जिसका पाठ वे हर दिन करते हैं।” इसके नीचे बिग बी ने प्रार्थना का प्रिंट स्क्रीन शेयर किया है। इसमें लिखा है:-

“ये भगवान, जिंदगी के तोहफे और इस खूबसूरत दिन के लिए शुक्रिया। हम अपने मरीज को आपकी निगरानी में समर्पित करते हैं। मुझे आशीर्वाद दीजिए कि मैं अपने मरीज की जरूरत को समझ सकूं और उसके लिए जो बेहतर हो वह कर सकूं।

मुझे इतनी ईमानदारी और सच्चाई दीजिए कि जब कोई मेरे काम को देख भी नहीं रहा हो, तब भी मैं आपकी इच्छानुसार सही काम ही करूं। सभी को आशीर्वाद दीजिए कि सब सभी के लाभ के लिए काम कर सकें और हम सभी एक परिवार की तरह एक-दूसरे की देखभाल कर सकें।”

महीनों से अपने प्रियजनों से नहीं मिले मिले मेडिकल प्रोफेशनल

अमिताभ के ब्लॉग की मानें तो ये मेडिकल प्रोफेशनल्स महीनों से अपने प्रियजनों से नहीं मिले हैं। उन्होंने लिखा है- वे अपनी कंडीशन पर ध्यान नहीं देते, बल्कि उनकी कंडीशन का ख्याल रखते हैं, जिनका वे इलाज कर रहे हैं। वे उन्हें स्वस्थ करके अपने प्रियजनों के पास भेजते हैं।वे पीपीई किट्स में भगवान हैं। हम उनका सम्मान करते हैं, उनकी सराहना करते हैं और उनका बहुत आदर करते हैं।

उन्होंने महीनों से अपने प्रियजनों को नहीं देखा है। वे हमेशा परिसर में रहते हैं और किसी भी परिस्थिति के लिए मिनट भर में तैयार हो जाते हैं। राहत पहुंचाने के लिए तैयार…हमारे और हमारे अपनों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए तैयार... नमन ।

11 जुलाई से भर्ती हैं अमिताभ

77 साल के अमिताभ और उनके 44 वर्षीय बेटे अभिषेक 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन या बच्चन परिवार की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई अपडेट नहीं दी गई है। पिछले दिनों जब बिग बी की बहू ऐश्वर्या और पोती अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थीं, तब अभिषेक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वे और उनके पिता फिलहाल अस्पताल में ही डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे।

अमिताभ की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

अस्पताल में अमिताभ का 19वां दिन:सांप और सपेरे की कहानी बताकर ट्रोलर्स को एकबार फिर नसीहत दी, लिखा- जो महकता है वही पूरा जीवन आनंदित रहता है

क्या कोरोना मुक्त हुए अमिताभ:बिग बी ने ब्लॉग में लिखी आराध्या के गले लगने की बात, कोविड से संक्रमित इंसान का ऐसा करना नियमों के खिलाफ

अस्पताल में अमिताभ का 18वां दिन:बहू और पोती को मिली अस्पताल से छुट्टी तो बिग बी के आंसू निकले, आराध्या ने गले लगकर कहा- मत रोइए, आप जल्दी ही घर आएंगे

नानावटी हॉस्पिटल से अच्छी खबर:ऐश्वर्या-आराध्या का कोविड टेस्ट निगेटिव आया, 10 दिन बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिली, अब घर पर ही रहेंगी

अमिताभ के बंगले कंटेंनमेंट जोन से मुक्त:14 दिन बाद बीएमसी ने तीनों बंगलों से हटाए कंटेंनमेंट जोन के पोस्टर, बिग बी और उनके बेटे के भर्ती होने के बाद लगाए गए थे

बिग बी ने बताया आइसोलेशन वार्ड का अनुभव:अमिताभ ने लिखा- जिस डॉक्टर की निगरानी में कोविड पेशेंट का इलाज चलता है, वह कभी करीब नहीं आता

फैन्स को याद कर भावुक हुए अमिताभ:बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज जलसा के फाटक सील्ड हैं, सुनसान हैं, भगवान ने चाहा तो ये गेट फिर प्यार से भर जाएंगे

बिग बी की कोरोना से लड़ाई:अस्पताल में भी अमिताभ की दिनचर्या घर जैसी; योग से शुरुआत, सोने से पहले ब्लॉग लिखना नहीं भूलते, परिवार एक फ्लोर पर

अस्पताल में अमिताभ:बिग बी की फर्जी हेल्थ अपडेट पर अशोक पंडित ने दिया था रिएक्शन, अब सफाई में बोले- मुझे एक चैनल ने यह खबर दी थी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि कोविड पेशेंट्स का इलाज कर रहे हेल्थ वर्कर्स ने महीनों से अपने प्रियजनों को नहीं देखा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f782Sg
via IFTTT

मराठी अभिनेता मयूरी देशमुख के पति और मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने किया सुसाइड, पुलिस ने कही डिप्रेशन में होने की बात

मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति और मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने बुधवार को नांदेड़ में अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर जब अभिनेता के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका मिला।

डिप्रेशन में थे अभिनेता आशुतोष भाकरे
शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अनंतक ने बताया, 'यह खबर हमें बुधवार दोपहर 1.30 मिनट के आसपास मिली थी। हमने प्रक्रिया के तहत फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट फाइल किया है। हमने आशुतोष के पिता का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है और उन्होंने इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया। हमने परिवार में किसी और से बात नहीं की क्योंकि वे अभी सदमे में हैं।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से डिप्रेशन में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मरने से पहले आशुतोष ने एक वीडियो शेयर किया था
हाल ही में आशुतोष ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो साझा किया था। उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि कोई इंसान आत्महत्या क्यों करता है?

मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर
आशुतोष के निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं एक्टर के फैंस भी सदमे में हैं। फिल्म '31 दिवस' में मयूरी के को-स्टार रहे शशांक केटकर ने कहा, मैं आशुतोष से कई बार मिल चुका हूं और उन्हें काफी पसंद करता था। यकीन करना मुश्किल है कि उनके जैसा इंसान ऐसा खतरनाक कदम उठा सकता है। पता नहीं किन परिस्थितियों से मजबूर होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। ईश्वर मयूरी और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

साल 2016 में मयूरी से की थी शादी
आशुतोष ने 2016 में अभिनेत्री मयूरी देशमुख से शादी की थी। मयूरी मराठी की जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। मयूरी टीवी शो 'खुलता काली खुलेना' से सुर्खियों में आई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मयूरी और आशुतोष ने साल 2016 में शादी की थी। आशुतोष ने दो मराठी फिल्मों में काम भी किया था-फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BIgk5x
via IFTTT